MP: जल संसाधन विभाग कोविड के कारण मृत्यु वाले 86 अधिकारी और कर्मचारियों को 8 दिन में अनुकंपा नियुक्ति-पत्र देगा - जल संसाधन मंत्री सिलावट - Update Now News

MP: जल संसाधन विभाग कोविड के कारण मृत्यु वाले 86 अधिकारी और कर्मचारियों को 8 दिन में अनुकंपा नियुक्ति-पत्र देगा – जल संसाधन मंत्री सिलावट

मनीष मेश्राम को घर जाकर नियुक्ति-पत्र दिया आज ही ज्वाइनिंग भी कराई गई

भोपाल : जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट ने विभाग के कर्मचारी की कोविड से मृत्यु होने पर कोलार कॉलोनी, भोपाल स्थित उनके घर पहुँचकर सांत्वना दी और उनके परिवार के लड़के को नियुक्ति- पत्र प्रदान किया। जल संसाधन विभाग में चौकीदार पद पर पदस्थ स्वर्गीय श्री उत्तम मेश्राम की कोविड से मृत्यु हो गई थी। आज मंत्री श्री सिलावट उनके निवास पर पहुँचे और लड़के मनीष को नियुक्ति-पत्र दिया और अधिकारियो के साथ भेजकर आज ही ज्वाइनिंग भीं करवाई।
मंत्री श्री सिलावट इसके बाद दूसरे कर्मचारी स्वर्गीय श्री आशोक कुमार खरे के निवास पर पहुँचकर परिवार से मिले और उनकी पत्नी श्रीमती प्रतिभा खरे को शासकीय सेवा के लाभ अवकाश नगदीकरण, ग्रुप इंश्योरेंस, और प्रोविडेंट फंड की राशि लगभग 3 लाख 25 हजार रुपए का स्वीकृति-पत्र प्रदान किया। साथ ही परिवार को शेष सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक अधिकारी को अधिकृत किया और परिवार से संबंधित अधिकारी के फोन नंबर भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
मंत्री श्री सिलावाट ने विभाग के अधिकारियो को कोविड के कारण मृत कर्मचारियों के परिवारों को नियुक्ति-पत्र और शासकीय सेवा के अन्य लाभ पेंशन , ग्रेच्युटी, प्रोविडेंट फंड आदि के स्वीकृति-पत्र 8 दिन में दिए जाने के निर्देश दिए है। जलसंसाधन विभाग के 86 अधिकारी और कर्मचारियों की मृत्यु कोविड के कारण हुई थी। ऐसे परिवारों के लिए संभागवार अधिकारी को उनकी समस्याओं को हल करने के लिए भी अधिकृत किया गया है। साथ ही उन परिवार के सदस्यों को भी उनसे लगातार संपर्क रखने के लिये कहा।
मंत्री श्री सिलावट ने ईएनसी ऑफिस पहुँचकर जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ संभागीय अधिकारियों को फोन लगाकर सभी अनुकंपा नियुक्त के प्रकरणों को तुरंत निराकृत करने और नियुक्ति-पत्र देने के निर्देश दिए है और कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी संबंधित के घर जाकर नियुक्ति-पत्र प्रदान करे।
मंत्री श्री सिलावट ने विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए की 8 दिन में ऐसे सभी अधिकारी और कर्मचारियों जिनकी मृत्यु कोविड के कारण हुई है। उनके परिवार के योग्य और पात्र सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए, पेंशन प्रकरण और ग्रेच्युटी की राशि भी 8 दिन में उपलब्ध करा दी जाए। अनुकम्पा नियुक्ति के सभी प्रकरणों में ज्वाइनिंग की सूचना तुरंत ईएनसी ऑफिस को प्रदान करे।

×
Date : 11 June 2021 Posted By : EDITOR
MP: जल संसाधन विभाग कोविड के कारण मृत्यु वाले 86 अधिकारी और कर्मचारियों को 8 दिन में अनुकंपा नियुक्ति-पत्र देगा – जल संसाधन मंत्री सिलावट
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]