Madhya Pradesh Senior journalist Ashok Dixit outstanding

Madhya Pradesh: वरिष्ठ पत्रकार अशोक दीक्षित जनहित और पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

मुख्य अतिथि मप्र शासन की पूर्व मंत्री व आम्बेडकर नगर महू विधायक सुश्री उषा जी ठाकुर

महू। इन्फैंट्री स्कूल वेतन भोगी सहकारी साख संस्था मर्यादित, महू की 48वीं वार्षिक साधारण सभा उत्तम गार्डन में आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन की पूर्व मंत्री एवं आम्बेडकर नगर महू विधायक सुश्री उषा ठाकुर थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष श्री वासुदेव यादव ने की। जनपद अध्यक्ष श्री सरदार मालवीय सहित संस्था उपाध्यक्ष श्री माधव सिंह चौहान, संचालक सदस्य श्रीमती उषा यादव, श्री उदयकांत वर्मा, श्री अब्दुल लतीफ, श्री गोविंद रावत, श्री जीवन सोहरा एवं लेखापाल श्री नवीन पंवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री वासुदेव यादव ने मुख्य अतिथि सुश्री उषा ठाकुर का शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
सभा में संस्था के लेखा-जोखा, न्यायालयीन प्रकरणों, संस्था की उन्नति एवं प्रगति तथा आगामी समय में संस्था और सदस्यों के हित में किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। लेखापाल श्री नवीन पंवार एवं संस्था अध्यक्ष श्री वासुदेव यादव ने संस्था की गतिविधियों और उपलब्धियों से सदस्यों को अवगत कराया।
मुख्य अतिथि सुश्री उषा ठाकुर ने सदस्यों को संबोधित करते हुए आपसी सहयोग, समर्पण और सहकारिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से सदस्यों के हितों को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने चिकित्सा संबंधी सुविधाओं को सभी के लिए सहज, सरल और सुलभ बनाने की दिशा में हरसंभव सहयोग का विश्वास भी दिलाया।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
वर्ष 2025-26 में इन्फैंट्री स्कूल के सिविल केंद्रीय कर्मचारी, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार से सेवानिवृत्त हुए संस्था के 11 सदस्यों का मुख्य अतिथि सुश्री उषा ठाकुर द्वारा शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसके साथ ही कर्मचारियों के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सामाजिक एवं जनसेवा के लिए सम्मान
कार्यक्रम में सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। भीमराव अंबेडकर अस्पताल, महू के प्रभारी डॉ. अमित सोनी को निरंतर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया। बाबा साहेब अंबेडकर जन्मभूमि संस्थान के सचिव श्री राजेश वानखेड़े को सामाजिक कार्यों, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन में योगदान एवं रक्तदान शिविरों के लिए सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार श्री अशोक दीक्षित को समाज, स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निस्वार्थ भाव से उठाने तथा ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता के धर्म का निर्वहन करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री उदय वर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संस्था उपाध्यक्ष श्री माधव सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम के समापन पर गीत-संगीत का दौर चला और सभी ने सामूहिक भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

×
Date : 04 October 2026 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: वरिष्ठ पत्रकार अशोक दीक्षित जनहित और पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ग्वालियर के मदरसे से मुक्त कराए गए 22 बच्चे, बाल कल्याण समिति को मिली गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर के मदरसे से मुक्त कराए गए 22 बच्चे, बाल कल्याण समिति को मिली गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई ग्वालियर। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शुक्रवार को ग्वालियर स्थित दारूल कुरआन मदरसे में कार्रवाई की। इस दौरान चार से 16 वर्ष के 22 बच्चों को मुक्त कराया गया। मदरसा प्रबंधन […]

Semiconductor Summit-2026 : तकनीक की नई क्रांति: मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 में ₹5,800 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

📰 Generate e-Paper Clip Semiconductor Summit-2026 : तकनीक की नई क्रांति: मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 में ₹5,800 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार ढाई वर्ष में 25 से अधिक नीतियां बनाकर निवेश और औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं के खोले द्वार सेमीकंडक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और फोटोनिक्स एवं क्वांटम टेक्नोलॉजीज सेंटर ऑफ […]