BLOs will then go door-to-door SIR verification to take

फिर घर-घर जाएंगे बीएलओ, बंगाल में होगा SIR सत्यापन

कोलकाता। बंगाल में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के तहत एक बार फिर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर जाकर सत्यापन का काम करना पड़ सकता है। एसआईआर से पहले की मतदाता सूची और मौजूदा सूची का मिलान करने के बाद छूटे मतदाताओं की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद बीएलओ संबंधित लोगों के घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का सत्यापन करेंगे। इस काम में स्कूल शिक्षकों को फिर बीएलओ के रूप में लगाने की आशंका से शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही है। शिक्षकों का कहना है कि पिछले वर्ष नवंबर से एसआइआर का काम शुरू होने के बाद से ही कई स्तर पर पढ़ाई प्रभावित हुई। इसके बाद 2026 की शुरुआत में उच्च माध्यमिक परीक्षा और फिर विधानसभा चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारियां भी शिक्षकों को दी गईं। अब एसआईआर का काम पूरा होने के बाद जनगणना संबंधी जिम्मेदारी और फिर बीएलओ का काम मिलने की आशंका है। शिक्षकों का कहना है कि दुर्गापूजा की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही विभिन्न कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी।

×
Date : 04 October 2026 Posted By : EDITOR
फिर घर-घर जाएंगे बीएलओ, बंगाल में होगा SIR सत्यापन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नैनीताल में सड़क पर गुजरी पर्यटकों की रात, कैंची धाम में घंटों भूखे-प्यासे फंसे रहे लोग

📰 Generate e-Paper Clip नैनीताल में सड़क पर गुजरी पर्यटकों की रात, कैंची धाम में घंटों भूखे-प्यासे फंसे रहे लोग नैनीताल। इस वीकेंड तीन दिन के अवकाश ने नैनीताल से लेकर कैंची धाम तक सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ से सभी होटल पैक हो गए। हालत यह रही कि […]

‘दुनिया के हीरो’, कैप्टन स्मित मच्छर के फैन हुए नेतन्याहू; इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया आमंत्रित

📰 Generate e-Paper Clip ‘दुनिया के हीरो’, कैप्टन स्मित मच्छर के फैन हुए नेतन्याहू; इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया आमंत्रित यरुशलम। फ्लाईदुबई विमान घटना के दौरान 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छर का नाम अब दुनियाभर में गूंज रहा है। इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को […]