Madhya Pradesh logistics hub of the country Jagdish Devda

MP: ‘देश का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा मध्य प्रदेश’, नीति आयोग की वर्कशॉप में बोले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा

‘देश का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा मध्य प्रदेश’, नीति आयोग की वर्कशॉप में बोले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा

Indore: मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मोहन यादव सरकार द्वारा कई काम किए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य में कई इंवेस्टमेंट इवेंट किए जा रहे है। इसी के तहत बीते दिन इंदौर में आयोजित राज्य नीति आयोग की वर्कशॉप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा पहुंचे। वर्कशॉप में मध्य प्रदेश नीति आयोग द्वारा राज्य लॉजिस्टिक्स सेक्टर के विकास के सामने आने वाली चुनौतियों और नीति-निर्माण में सुधार के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा।
देश का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा मध्य प्रदेश
इस दौरान डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने राज्य नीति आयोग के इनोवेशन पर बात करते हुए कहा कि नीति आयोग द्वारा भी प्रदेश के लिए लगातार इनोवेशन किए जा रहे है। नीति आयोग एक नई पहल करते हुए प्रदेश को देश का लॉजिस्टिक्स हब बनाने के लिए काम कर रहा है। नीति आयोग के इन वर्कशॉप का टाइटल ‘मध्य प्रदेश को लॉजिस्टिक्स हब: चुनौतियां और समाधान’ है। इस वर्कशॉप के लिए डिप्टी सीएम ने नीति आयोग की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को लॉजिस्टिक्स हब बनाने के लिए रणनीति बनेगी। मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाया जाएगा। इस उन्होंने बताया कि राज्य का पहला मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, MLLP इंदौर में स्थापित किया जा रहा है।
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि देश के बीचो-बीच में स्थित होने के कारण मध्य प्रदेश लॉजिस्टिक्स के लिए एक खास जगह है। राज्य को लॉजिस्टिक्स सेक्टर में स्किल्ड इनलैंड कंटेनर डिपो, वेयर हाउसिंग सर्विस, मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट और MSMEs की जरुरतों को पूरा करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस नीति संवाद का उद्देश्य इन्हीं चुनौतियों का समाधान खोजना है। साथ ही इसे आधुनिक, टिकाऊ और किफायती लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम के रूप में विकसित करना है।

×
Date : 19 November 2024 Posted By : EDITOR
MP: ‘देश का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा मध्य प्रदेश’, नीति आयोग की वर्कशॉप में बोले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

महू में डी.पी. कैंट जनरल हॉस्पिटल एवं एम.एन.एच. हॉस्पिटल का शुभारंभ

📰 Generate e-Paper Clip महू में डी.पी. कैंट जनरल हॉस्पिटल एवं एम.एन.एच. हॉस्पिटल का शुभारंभ, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी महू:  महू में शुक्रवार को डी.पी. कैंट जनरल हॉस्पिटल एवं पीपी पार्टनर एम.एन.एच. हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय महिला एवं बाल […]

वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी और एडिनबर्ग विश्वविद्यालय ने अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट शैक्षणिक अवसरों के लिए एमओयू साइन किया

📰 Generate e-Paper Clip MP VIT Bhopal University : वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी और एडिनबर्ग विश्वविद्यालय ने अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट शैक्षणिक अवसरों के लिए एमओयू साइन किया सीहोर: वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों के लिए 2+2 और 2+3 शैक्षणिक कार्यक्रमों के अंतर्गत, यूनाइटेड किंगडम स्थित एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस […]