karam dam dhar madhya pradesh

MP: Dhar Dam – कारम बांध का हिस्सा ढहा, पानी का बहाव तेजी से बढ़ा

 

indore: धार जिले के कारम बांध का एक हिस्सा टूटने का समाचार है। इससे पानी का बहाव तेजी से बढ़ा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो गांवों में बांध का पानी घुस गया है। हालांकि ये गांव पहले ही खाली करा लिए गए थे। उधर हाईवे का ट्रैफिक भी रोक दिया गया था। जानकारी के अनुसार कारम बांध से जहां से लीकेज था, वहीं की दीवार तोड़कर पानी निकाला जा रहा था। रविवार शाम को बांध की दीवार का करीब 25 फीट का हिस्सा पानी में बह गया है। बांध से पानी का बहाव तेजी से बढ़ा है। ऐसा लग रहा था मानो बांध फूट गया है। सूत्रों के अनुसार बांध का हिस्सा बह जाने से पानी का बहाव तेज हुआ है। ये पानी कोठिदा और एक और नजदीकी गांव में घुस गया है। पानी बहकर कारम नदी में जा रहा है। जो आगे जाकर महेश्वर के संगम से नर्मदा में मिल जाएगा। इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे मामले पर लगातार नजर रखे हुए हैं। सीएम ने बयान जारी करते हुए कहा है कि मैं अभी अपने वल्लभ भवन स्थित कंट्रोल रूम में बैठा हूं। मेरे साथ सीएस, एसीएस इरीगेशन डिपार्टमेंट की पूरी टीम बैठी है। जो लाइव दृश्य हमने देखे हैं कारम डैम से जो बायपास चैनल हमने बनाई थी उसमें पानी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उसकी गति लगातार तेज होती जा रही है, पानी निकलने वाली मात्रा तेजी से बढ़ रही है। आने वाले समय में लगातार हम यहां महसूस कर रहे हैं पानी निकलने की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ेगी। इसलिए धार और खरगोन जिले के प्रभावित गांव के सभी बहनों और भाइयों से मैं आग्रह कर रहा हूं “कृपया कर कोई गांव में ना आए अपने आप को सुरक्षित रखें इस समय गांव में आना खतरे से खाली नहीं है।”

CM ने कहा कि आपने प्रशासन के साथ मिलकर अपने पशु ऊंचे स्थानों पर ले गए हैं। कोई पशु भी गांव में ना रहे हमारी कोशिश है। इंसान भी सुरक्षित रहें और पशुओं की सुरक्षित रहें। मैं सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से पंच, सरपंच, जनपद, जिला पंचायत के सदस्य, विधायक और सांसद गण सभी से भी यही अपील करता हूं। इस समय आप सभी सहयोग करें।

×
Date : 14 August 2022 Posted By : EDITOR
MP: Dhar Dam – कारम बांध का हिस्सा ढहा, पानी का बहाव तेजी से बढ़ा
News Image

 

indore: धार जिले के कारम बांध का एक हिस्सा टूटने का समाचार है। इससे पानी का बहाव तेजी से बढ़ा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो गांवों में बांध का पानी घुस गया है। हालांकि ये गांव पहले ही खाली करा लिए गए थे। उधर हाईवे का ट्रैफिक भी रोक दिया गया था। जानकारी के अनुसार कारम बांध से जहां से लीकेज था, वहीं की दीवार तोड़कर पानी निकाला जा रहा था। रविवार शाम को बांध की दीवार का करीब 25 फीट का हिस्सा पानी में बह गया है। बांध से पानी का बहाव तेजी से बढ़ा है। ऐसा लग रहा था मानो बांध फूट गया है। सूत्रों के अनुसार बांध का हिस्सा बह जाने से पानी का बहाव तेज हुआ है। ये पानी कोठिदा और एक और नजदीकी गांव में घुस गया है। पानी बहकर कारम नदी में जा रहा है। जो आगे जाकर महेश्वर के संगम से नर्मदा में मिल जाएगा। इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे मामले पर लगातार नजर रखे हुए हैं। सीएम ने बयान जारी करते हुए कहा है कि मैं अभी अपने वल्लभ भवन स्थित कंट्रोल रूम में बैठा हूं। मेरे साथ सीएस, एसीएस इरीगेशन डिपार्टमेंट की पूरी टीम बैठी है। जो लाइव दृश्य हमने देखे हैं कारम डैम से जो बायपास चैनल हमने बनाई थी उसमें पानी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उसकी गति लगातार तेज होती जा रही है, पानी निकलने वाली मात्रा तेजी से बढ़ रही है। आने वाले समय में लगातार हम यहां महसूस कर रहे हैं पानी निकलने की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ेगी। इसलिए धार और खरगोन जिले के प्रभावित गांव के सभी बहनों और भाइयों से मैं आग्रह कर रहा हूं "कृपया कर कोई गांव में ना आए अपने आप को सुरक्षित रखें इस समय गांव में आना खतरे से खाली नहीं है।"

CM ने कहा कि आपने प्रशासन के साथ मिलकर अपने पशु ऊंचे स्थानों पर ले गए हैं। कोई पशु भी गांव में ना रहे हमारी कोशिश है। इंसान भी सुरक्षित रहें और पशुओं की सुरक्षित रहें। मैं सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से पंच, सरपंच, जनपद, जिला पंचायत के सदस्य, विधायक और सांसद गण सभी से भी यही अपील करता हूं। इस समय आप सभी सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री ने 188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]