Mahua Moitra's troubles are showing no sign of abating

कम होने का नाम नहीं ले रही महुआ मोइत्रा की मुश्किलें , कैश फ़ॉर क्वेरी केस में सीबीआई जांच के दिए गए आदेश

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि लोकपाल ने उनकी शिकायतों को स्वीकार करते हुए कैश फॉर क्वेरी मामले में टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के बदले उद्योगपति नवीन जिंदल से पैसे लिये थे। इसके अलावा, यह भी आरोप है कि मोइत्रा ने अपनी संसद लॉगिन आईडी और पासवर्ड अपने दोस्त, उद्योगपति नवीन जिंदल के साथ साझा किया। निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर मोइत्रा के खिलाफ जांच की मांग की थी।
इसके बाद एक एथिक्स कमेटी का गठन किया गया, जिसने मोइत्रा के खिलाफ आरोपों को सही पाया और कार्रवाई की सिफारिश की। इसके बाद उनके आचरण को अनैतिक और अशोभनीय मानते हुए उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। महुआ मोइत्रा ने 2019 में टीएमसी के टिकट पर पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट जीती थी। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली उनकी पार्टी ने उन्हें उसी सीट से फिर से नामांकित किया है।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक एक पोस्ट में लिखा, ‘सत्यमेव जयते आज मेरे शिकायत को सही मानते हुए लोकपाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI को जॉंच करने का आदेश दिया । यानि चंद पैसों के लिए तृणमूल कॉंग्रेस की पूर्व सांसद ने हीरानंदानी के साथ भ्रष्टाचार व देश की सुरक्षा को गिरवी रखा। जय शिव’

×
Date : 20 March 2024 Posted By : EDITOR
कम होने का नाम नहीं ले रही महुआ मोइत्रा की मुश्किलें , कैश फ़ॉर क्वेरी केस में सीबीआई जांच के दिए गए आदेश
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]

रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा

📰 Generate e-Paper Clip रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके तहत […]