Sony Entertainment Television : सुपर डांसर चैप्टर 4 में मलाइका अरोड़ा ने कंटेस्टेंट संचित से करवाया 'छैया छैया'! - Update Now News

Sony Entertainment Television : सुपर डांसर चैप्टर 4 में मलाइका अरोड़ा ने कंटेस्टेंट संचित से करवाया ‘छैया छैया’!

 

Mumbai: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बेहद पसंद किए जाने वाले डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 के सुपर टैलेंटेड कंटेस्टेंट संचित चन्ना ने पिछले हफ्ते ‘छैया छैया’ गाने पर इसकी ओरिजिनल कोरियोग्राफर फराह खान के सामने एक जोरदार परफॉर्मेंस दी थी। अब इस हफ्ते उन्हें मलाइका अरोड़ा के सामने परफॉर्म करने का मौका मिलेगा, जो इस गाने में बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। जब होस्ट रित्विक धनजानी ने सभी मेहमानों से उनके फेवरेट परफॉर्मर के बारे में जानना चाहा, तो मलाइका ने संचित को ‘छैया छैया’ गाने पर लाइव डांस करते देखने की इच्छा जताई, क्योंकि उन्हें संचित की परफॉर्मेंस ‘सीटी मार’ लगती है। संचित ने भी डांस फ्लोर पर अपना जलवा दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। टेरेंस लुइस ने तो 10 साल के इस प्रतिभागी को उनके शानदार फुटवर्क के चलते ‘क्रेज़ी लेग्स’ का नाम दे दिया। संचित अपने डांस में एक अलग तरह का एटीट्यूड और स्वैग दिखाते हैं, साथ ही अपनी मंच प्रस्तुति को भी बरकरार रखते हैं। टेरेंस ने उनसे कहा, “इस प्यार और तारीफों को अपने दिमाग में ना आने दें। हमेशा अपने दिल से डांस करें और बार-बार खुद को साबित करते रहें। मलाइका भी इस मशहूर गाने पर संचित के कदम से कदम मिलाने मंच पर जा पहुंचीं और उनके शानदार डांस के लिए उन्हें एक कुर्सी पर खड़ा करके उन्हें गले लगा लिया। मलाइका ने उन्हें सुपर डांसर की सीढ़ी भी दे दी। संचित की कोरियोग्राफर वर्तिका इतने प्यार, तारीफों और हौसलाअफजाई से बेहद इमोशनल हो गईं। इस शो में संचित की प्रगति उल्लेखनीय है, क्योंकि सुपर डांसर चैप्टर 3 के समय पर उन्हें खुद में सुधार लाने के लिए वापस भेजा गया था। उसके बाद एक बार फिर वो इस शो में वापस लौटे, और जिस तरह से उन्होंने वापसी की वो सभी के सामने है!
सुपर डांसर चैप्टर 4 शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

×
Date : 07 May 2021 Posted By : EDITOR
Sony Entertainment Television : सुपर डांसर चैप्टर 4 में मलाइका अरोड़ा ने कंटेस्टेंट संचित से करवाया ‘छैया छैया’!
News Image

 

Mumbai: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बेहद पसंद किए जाने वाले डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 के सुपर टैलेंटेड कंटेस्टेंट संचित चन्ना ने पिछले हफ्ते 'छैया छैया' गाने पर इसकी ओरिजिनल कोरियोग्राफर फराह खान के सामने एक जोरदार परफॉर्मेंस दी थी। अब इस हफ्ते उन्हें मलाइका अरोड़ा के सामने परफॉर्म करने का मौका मिलेगा, जो इस गाने में बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। जब होस्ट रित्विक धनजानी ने सभी मेहमानों से उनके फेवरेट परफॉर्मर के बारे में जानना चाहा, तो मलाइका ने संचित को 'छैया छैया' गाने पर लाइव डांस करते देखने की इच्छा जताई, क्योंकि उन्हें संचित की परफॉर्मेंस 'सीटी मार' लगती है। संचित ने भी डांस फ्लोर पर अपना जलवा दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। टेरेंस लुइस ने तो 10 साल के इस प्रतिभागी को उनके शानदार फुटवर्क के चलते 'क्रेज़ी लेग्स' का नाम दे दिया। संचित अपने डांस में एक अलग तरह का एटीट्यूड और स्वैग दिखाते हैं, साथ ही अपनी मंच प्रस्तुति को भी बरकरार रखते हैं। टेरेंस ने उनसे कहा, "इस प्यार और तारीफों को अपने दिमाग में ना आने दें। हमेशा अपने दिल से डांस करें और बार-बार खुद को साबित करते रहें। मलाइका भी इस मशहूर गाने पर संचित के कदम से कदम मिलाने मंच पर जा पहुंचीं और उनके शानदार डांस के लिए उन्हें एक कुर्सी पर खड़ा करके उन्हें गले लगा लिया। मलाइका ने उन्हें सुपर डांसर की सीढ़ी भी दे दी। संचित की कोरियोग्राफर वर्तिका इतने प्यार, तारीफों और हौसलाअफजाई से बेहद इमोशनल हो गईं। इस शो में संचित की प्रगति उल्लेखनीय है, क्योंकि सुपर डांसर चैप्टर 3 के समय पर उन्हें खुद में सुधार लाने के लिए वापस भेजा गया था। उसके बाद एक बार फिर वो इस शो में वापस लौटे, और जिस तरह से उन्होंने वापसी की वो सभी के सामने है!
सुपर डांसर चैप्टर 4 शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Delhi CM Rekha Gupta Praises Spiritual Blockbuster ‘Hanuman Ansh’ on ₹400 Crore Milestone; Honors Youngest Producer Anupriya Nagar & London Book of World Records President Kartik Paliwal

📰 Generate e-Paper Clip Delhi CM Rekha Gupta Praises Spiritual Blockbuster ‘Hanuman Ansh’ on ₹400 Crore Milestone; Honors Youngest Producer Anupriya Nagar & London Book of World Records President Kartik Paliwal ​NEW DELHI:  Delhi Chief Minister Rekha Gupta formally received 21-year-old film producer Anupriya Nagar alongside Kartik Paliwal, International President of the London Book of […]