मेघालय की एमडीए सरकार भाजपा की भ्रष्ट सरकार है : CM ममता बनर्जी - Update Now News

मेघालय की एमडीए सरकार भाजपा की भ्रष्ट सरकार है : CM ममता बनर्जी

 

शिलांग | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को मेघालय की एमडीए सरकार को ‘भाजपा की भ्रष्ट सरकार’ करार दिया, जिसने राज्य के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। मेघालय के नॉर्थ गारो हिल्स जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा दो चेहरों वाली पार्टी है, जो चुनाव के समय वादा कुछ करती है और चुनाव के बाद कुछ और करती है।”
उन्होंने दावा किया कि उनकी तृणमूल एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसके पास मेघालय में बेहतर शासन चलाने की क्षमता है। इसमें पर्यटन को विकसित करने और बेरोजगारी की समस्या हल करने की अपार क्षमता और गुंजाइश है।
ममता ने कहा, “इस एमडीए सरकार ने पिछले पांच साल में क्या किया है? हम उन्हें चुनौती देते हैं कि वे अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाएं कि उन्होंने पिछले पांच साल में क्या किया। ऐसा क्यों है कि इतने सालों के बाद भी मेघालय के अधिकांश हिस्सों में बिजली नहीं पहुंची है? युवा पीढ़ी को रोजगार के अवसर क्यों नहीं मिल रहे हैं?”
उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में तृणमूल लोगों को सशक्त बनाने, संस्कृति को बनाए रखने, मेघालय की पवित्र भूमि का जश्न मनाने और छद्म भाजपा सरकार को हटाने के लिए सत्ता में आएगी, जो भ्रष्ट है और उसने लोगों के लिए कुछ नहीं किया है।

×
Date : 19 January 2023 Posted By : EDITOR
मेघालय की एमडीए सरकार भाजपा की भ्रष्ट सरकार है : CM ममता बनर्जी
News Image

 

शिलांग | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को मेघालय की एमडीए सरकार को 'भाजपा की भ्रष्ट सरकार' करार दिया, जिसने राज्य के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। मेघालय के नॉर्थ गारो हिल्स जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "भाजपा दो चेहरों वाली पार्टी है, जो चुनाव के समय वादा कुछ करती है और चुनाव के बाद कुछ और करती है।"
उन्होंने दावा किया कि उनकी तृणमूल एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसके पास मेघालय में बेहतर शासन चलाने की क्षमता है। इसमें पर्यटन को विकसित करने और बेरोजगारी की समस्या हल करने की अपार क्षमता और गुंजाइश है।
ममता ने कहा, "इस एमडीए सरकार ने पिछले पांच साल में क्या किया है? हम उन्हें चुनौती देते हैं कि वे अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाएं कि उन्होंने पिछले पांच साल में क्या किया। ऐसा क्यों है कि इतने सालों के बाद भी मेघालय के अधिकांश हिस्सों में बिजली नहीं पहुंची है? युवा पीढ़ी को रोजगार के अवसर क्यों नहीं मिल रहे हैं?"
उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में तृणमूल लोगों को सशक्त बनाने, संस्कृति को बनाए रखने, मेघालय की पवित्र भूमि का जश्न मनाने और छद्म भाजपा सरकार को हटाने के लिए सत्ता में आएगी, जो भ्रष्ट है और उसने लोगों के लिए कुछ नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]