बंगाल के लोगों के लिए PM के पैर छूने को हूं तैयार ममता बनर्जी - Update Now News

बंगाल के लोगों के लिए PM के पैर छूने को हूं तैयार ममता बनर्जी

नई दिल्ली। कोलकता: चक्रवात यास के बाद स्थिति का जायजा लेने बंगाल गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित रूप से देर से पहुंचने और बैठक से तुरंत चले जाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी इस पूरे मामले में बयान आया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए इसे बंद करने की बात कही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मेरा इस तरह अपमान मत करो, बंगाल को बदनाम मत करो। मेरे सीएस, एचएस और एफएस हर समय बैठकों में भाग ले रहे हैं, वह केंद्र के लिए काम कर रहे हैं, वह राज्य की नौकरी कब करेंगे। क्या आपको नहीं लगता कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है। ममता बनर्जी ने कहा कि वह बंगाल के लिए पीएम के पैर छूने को तैयार है। उन्होंने कहा, “मुझे बुरा लगा। PMO द्वारा प्रसारित एकतरफा जानकारी को चलाकर उन्होंने मुझे अपमानित किया। जब मैं काम कर रहा थी तब वह ऐसा कर रहे थे। लोगों के लिए मैं आपके (प्रधानमंत्री) पैर छूने को तैयार हूं। यह राजनीतिक प्रतिशोध बंद करो।

×
Date : 30 May 2021 Posted By : EDITOR
बंगाल के लोगों के लिए PM के पैर छूने को हूं तैयार ममता बनर्जी
News Image

नई दिल्ली। कोलकता: चक्रवात यास के बाद स्थिति का जायजा लेने बंगाल गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कथित रूप से देर से पहुंचने और बैठक से तुरंत चले जाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी इस पूरे मामले में बयान आया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए इसे बंद करने की बात कही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मेरा इस तरह अपमान मत करो, बंगाल को बदनाम मत करो। मेरे सीएस, एचएस और एफएस हर समय बैठकों में भाग ले रहे हैं, वह केंद्र के लिए काम कर रहे हैं, वह राज्य की नौकरी कब करेंगे। क्या आपको नहीं लगता कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है। ममता बनर्जी ने कहा कि वह बंगाल के लिए पीएम के पैर छूने को तैयार है। उन्होंने कहा, "मुझे बुरा लगा। PMO द्वारा प्रसारित एकतरफा जानकारी को चलाकर उन्होंने मुझे अपमानित किया। जब मैं काम कर रहा थी तब वह ऐसा कर रहे थे। लोगों के लिए मैं आपके (प्रधानमंत्री) पैर छूने को तैयार हूं। यह राजनीतिक प्रतिशोध बंद करो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बांग्लादेश के प्रॉसिक्यूटर बोले-अगर हसीना लौटीं तो उन्हें फांसी होगी:उनके पास कोई विकल्प नहीं..

📰 Generate e-Paper Clip बांग्लादेश के प्रॉसिक्यूटर बोले-अगर हसीना लौटीं तो उन्हें फांसी होगी:उनके पास कोई विकल्प नहीं.. Mumbai: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने देश लौटने की कोशिश कर रहीं हैं। इस बीच बांग्लादेश के चीफ प्रॉसिक्यूटर (सरकारी वकील) मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने मंगलवार को कहा कि अगर हसीना देश लौटती हैं तो […]

एनवीडिया में जेन्सन हुआंग का दबदबा: उनकी जगह लेने वाला कोई नहीं, कथित अफेयर की जांच शुरू

📰 Generate e-Paper Clip एनवीडिया में जेन्सन हुआंग का दबदबा: उनकी जगह लेने वाला कोई नहीं, कथित अफेयर की जांच शुरू एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग के साथ एलिस हुआंग। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि एलिस चीनी जासूस है। Mumbai: एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग पर एक चीनी महिला से अफेयर को लेकर जांच […]