कोविड से अनाथ हुए बच्चों की सहायता करेगी मोदी सरकार - Update Now News

कोविड से अनाथ हुए बच्चों की सहायता करेगी मोदी सरकार

PM केयर्स से दिया जाएगा मासिक भत्ता और 10 लाख

नई दिल्ली। कोरोना संकट में अपने माता-पिता को खो देने वाले बच्चों की सहायता के लिए केंद्र सरकार ने नई मुहिम शुरू की है। कोविड प्रभावित बच्चों के सशक्तिकरण लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन- इम्पॉवरमेंट शुरू किया गया है। सरकार उन बच्चों के साथ खड़ी है जिन्होंने कोविड के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है। देश में जिन बच्चों ने कोरोना के चलते अपने माता और पिता दोनो को खो दिया है उन्हे पीएम केयर्स फंड की ओर से मदद दी जाएगी। इन बच्चों को 18 साल की उम्र में मासिक भत्ता और 23 साल की उम्र में पीएम केयर्स से 10 लाख रुपए का फंड दिया जाएगा। पीएम केयर्स (PM CARES) फंड से ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र में मासिक वजीफा मिलेगा वहीं 23 साल की उम्र होने पर 10 लाख रुपए का फंड दिया जाएगा। साथ ही कोविड के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। सरकार ऐसे बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण प्राप्त करने में सहायता देगी और PM CARES द्वारा ऋण पर ब्याज का भुगतान करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं और हम बच्चों के समर्थन और सुरक्षा के लिए सब कुछ करेंगे। एक समाज के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने बच्चों की देखभाल करें और एक उज्ज्वल भविष्य की आशा करें। पीएमओ के मुताबिक, सरकार कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा सुनिश्चित करेगी। कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को 18 वर्ष की उम्र के बाद मासिक भत्ता (स्टाइपेंड) मिलेगा, 23 साल के होने पर पीएम केयर्स फंड से दस लाख रुपये की निधि मिलेगी।

×
Date : 30 May 2021 Posted By : EDITOR
कोविड से अनाथ हुए बच्चों की सहायता करेगी मोदी सरकार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]