फिक्र और तनाव दूर करने का मेरा पसंदीदा जरिया है डांस" : अक्षिता मुद्गल - Update Now News

फिक्र और तनाव दूर करने का मेरा पसंदीदा जरिया है डांस” : अक्षिता मुद्गल

 

Mumbai: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पॉपुलर रोमांटिक शो ‘इश्क पर ज़ोर नहीं’, अहान और इश्की की दिलकश केमिस्ट्री के चलते दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया है। इस नए जमाने की प्रेम कहानी ने बहुत कम समय में ही बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली है। यह दो अलग-अलग मिज़ाज के इंसानों की कहानी है, जो हर मामले में अपनी एक स्पष्ट राय रखते हैं, और प्यार और शादी को लेकर भी दोनों की सोच एक दूसरे-से बिल्कुल जुदा है। लेकिन तकदीर उन्हें मिलाती है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। इस शो में कुछ बहुत-से अनोखे उतार-चढ़ाव, नोक-झोंक और प्यार भरे पल हैं। एक्ट्रेस अक्षिता मुद्गल ‘इश्क पर ज़ोर नहीं’ में इश्की का रोल निभा रही हैं। हम सबकी तरह यह एक्ट्रेस भी इस मुश्किल घड़ी की निराशा का सामना कर रही हैं। ऐसे में अपना उत्साह बरकरार रखने के लिए इस एक्ट्रेस ने अपनी पसंदीदा एक्टिविटी यानी कि डांस को अपना लिया है, ताकि वो अपना उत्साह बरकरार रख सकें और तनाव दूर कर सकें। इस बारे में बताते हुए अक्षिता मुद्गल ने कहा, “मुझमें हमेशा से डांस का कीड़ा था। मैं एक ट्रेंड डांसर हूं और मुझे अलग-अलग डांस फॉर्म्स में महारत हासिल है। हालांकि अब मैं एक फुल-टाइम एक्ट्रेस के रूप में काम करती हूं, इसलिए मुझे हर दिन डांस की प्रैक्टिस करने का मौका नहीं मिलता, लेकिन जब भी संभव होता है, मैं इसे अपने रूटीन में शामिल करने की कोशिश करती हूं। डांसिंग मेरे लिए तनाव और फिक्र दूर करने का सबसे बढ़िया जरिया है, क्योंकि इससे आपके शरीर से एंडोर्फिंस रिलीज होते हैं और यकीनन जब आपकी बॉडी अच्छा महसूस करती है तो आपका दिमाग भी तरोताजा रहता है!”
‘इश्क पर ज़ोर नहीं’, सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

×
Date : 30 May 2021 Posted By : EDITOR
फिक्र और तनाव दूर करने का मेरा पसंदीदा जरिया है डांस” : अक्षिता मुद्गल
News Image

 

Mumbai: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पॉपुलर रोमांटिक शो 'इश्क पर ज़ोर नहीं', अहान और इश्की की दिलकश केमिस्ट्री के चलते दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया है। इस नए जमाने की प्रेम कहानी ने बहुत कम समय में ही बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली है। यह दो अलग-अलग मिज़ाज के इंसानों की कहानी है, जो हर मामले में अपनी एक स्पष्ट राय रखते हैं, और प्यार और शादी को लेकर भी दोनों की सोच एक दूसरे-से बिल्कुल जुदा है। लेकिन तकदीर उन्हें मिलाती है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। इस शो में कुछ बहुत-से अनोखे उतार-चढ़ाव, नोक-झोंक और प्यार भरे पल हैं। एक्ट्रेस अक्षिता मुद्गल 'इश्क पर ज़ोर नहीं' में इश्की का रोल निभा रही हैं। हम सबकी तरह यह एक्ट्रेस भी इस मुश्किल घड़ी की निराशा का सामना कर रही हैं। ऐसे में अपना उत्साह बरकरार रखने के लिए इस एक्ट्रेस ने अपनी पसंदीदा एक्टिविटी यानी कि डांस को अपना लिया है, ताकि वो अपना उत्साह बरकरार रख सकें और तनाव दूर कर सकें। इस बारे में बताते हुए अक्षिता मुद्गल ने कहा, "मुझमें हमेशा से डांस का कीड़ा था। मैं एक ट्रेंड डांसर हूं और मुझे अलग-अलग डांस फॉर्म्स में महारत हासिल है। हालांकि अब मैं एक फुल-टाइम एक्ट्रेस के रूप में काम करती हूं, इसलिए मुझे हर दिन डांस की प्रैक्टिस करने का मौका नहीं मिलता, लेकिन जब भी संभव होता है, मैं इसे अपने रूटीन में शामिल करने की कोशिश करती हूं। डांसिंग मेरे लिए तनाव और फिक्र दूर करने का सबसे बढ़िया जरिया है, क्योंकि इससे आपके शरीर से एंडोर्फिंस रिलीज होते हैं और यकीनन जब आपकी बॉडी अच्छा महसूस करती है तो आपका दिमाग भी तरोताजा रहता है!"
'इश्क पर ज़ोर नहीं', सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से

📰 Generate e-Paper Clip माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से सोमवार, 12 अक्टूबर रात 9 बजे, सोनी मराठी और सोनी लिव पर होगा प्रीमियर Mumbai: माधुरी दीक्षित सवाल पूछेंगी और सोनाली बेंद्रे हॉट सीट पर उनके जवाब देंगी। खेल के साथ […]

हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर

📰 Generate e-Paper Clip हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर 23 अक्टूबर 2026 को दशहरे के सप्ताह में होगा प्रीमियर; इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी का अब तक का सबसे बड़ा अध्याय हनुमान को समय के पार एक ऐसी यात्रा पर ले […]