सलमान को धमकी देने वाले शख्स को 3 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में - Update Now News

सलमान को धमकी देने वाले शख्स को 3 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में

मुंबई । अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाले को मुंबई और जोधपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान के द्वारा गिरफ्तार किया। आरोपी को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशकर सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय धाकड़ राम के रूप में हुई है। शख्स को पिछले सप्ताह सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला एक ईमेल भेजने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था।
जांच में बांद्रा पुलिस स्टेशन ने 18 मार्च को एफआईआर दर्ज की और टेक-इंटेल के साथ राजस्थान से आने वाले ईमेल का पता लगाया। उन्होंने जोधपुर पुलिस के साथ सूचना साझा की, जिन्होंने धाकड़ राम का पता लगाकर उस पकड़ने के लिए एक संयुक्त अभियान के तहत उसके ठिकाने पर छापा मारा। बांद्रा पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार धाकड़ राम हिस्ट्रीशीटर है और राजस्थान और पंजाब पुलिस को अलग-अलग मामलों में वांछित है और उस राज्य में उसके खिलाफ कुछ मामले दर्ज हैं। इसमें राजस्थान के सरदारपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामला और मारे गए सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को धमकी देने का मामला शामिल है, जो पंजाब के मनसा पुलिस स्टेशन द्वारा दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले बांद्रा पुलिस ने अभिनेता के सहयोगी प्रशांत गुंजालकर को भेजे गए धमकी भरे ईमेल के लिए माफियाओ लॉरेंस बिश्नोई, उनके सहयोगियों गोल्डी बराड़ और रोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसमें माफिया डॉन लॉरेंस बिश्नोई के उस इंटरव्यू का हवाला दिया गया था जिसमें उसने दावा किया था कि उसके जीवन का मकसद सलमान खान को मारना है। रोहित गर्ग के नाम से हिंदी में ईमेल आया, जो एक्टर के साथ बात करना चाहता था और पुलिस ने गुंजालकर द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद उसे भी बुक कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]