देश में पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय बनाएगी मोदी सरकार - Update Now News

देश में पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय बनाएगी मोदी सरकार

 

नई दिल्ली । मोदी सरकार ने लोकसभा को बताया कि उसने वेदों की शिक्षा के लिए देश में पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी है। लोकसभा में सी पी जोशी के प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री डा. सुभाष सरकार ने इसकी जानकारी दी। जोशी ने पूछा था कि क्या सरकार का विचार वेदों की शिक्षा के लिए आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने का है। इस पर, शिक्षा राज्य मंत्री सरकार ने कहा, ‘‘ जी, हां। सरकार ने उज्जैन स्थित महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या परिसर में संचालित राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय की तर्ज पर देश में पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि इन पांच राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालयों को पुरी (ओडिशा), द्वारका (गुजरात), श्रृंगेरी (कर्नाटक), बद्रीनाथ (उत्तराखंड) और गुवाहाटी (असम) में स्थापित करने को मंजूरी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]