replica of Ram temple in malls and restaurants of Indore

इंदौर के माॅल, रेस्टोरेंट में राम मंदिर की प्रतिकृति नहीं लगाने पर महापौर भड़के

इंदौर। अयोध्या में राममंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस मौके पर विविध आयोजन किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तमाम माॅल, रेस्टोरेंट व अन्य संस्थानों में राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने का आग्रह किया था, मगर ऐसा नहीं हुआ। इस पर भार्गव ने न केवल नाराजगी जताई बल्कि कहा है कि इंदौर वालों को जवाब देना भी आता है। महापौर भार्गव ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि सारे मॉल्स, रेस्टोरेंट और संस्थानों से हमने राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने का आग्रह किया था। कई लोगों के मन में यह विषय था तो मेरा उनसे यह कहना है कि यदि 25 दिसंबर से 2 जनवरी और अभी भी कई जगह सांता क्लाज और क्रिसमस ट्री लगे हुए हैं। वो लगाने से अगर आपको आपत्ति नहीं है तो राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए और यदि इस प्रकार से किसी ने इस राममय उत्सव में अकारण असहयोग किया तो इंदौर की जनता उनको भी जवाब देना जानती है। भार्गव ने आगे कहा कि यह राम जी का काम है। रामराज्य का काम है। मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी को आपत्ति होगी।

×
Date : 09 January 2024 Posted By : EDITOR
इंदौर के माॅल, रेस्टोरेंट में राम मंदिर की प्रतिकृति नहीं लगाने पर महापौर भड़के
News Image

इंदौर। अयोध्या में राममंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस मौके पर विविध आयोजन किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तमाम माॅल, रेस्टोरेंट व अन्य संस्थानों में राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने का आग्रह किया था, मगर ऐसा नहीं हुआ। इस पर भार्गव ने न केवल नाराजगी जताई बल्कि कहा है कि इंदौर वालों को जवाब देना भी आता है। महापौर भार्गव ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि सारे मॉल्स, रेस्टोरेंट और संस्थानों से हमने राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने का आग्रह किया था। कई लोगों के मन में यह विषय था तो मेरा उनसे यह कहना है कि यदि 25 दिसंबर से 2 जनवरी और अभी भी कई जगह सांता क्लाज और क्रिसमस ट्री लगे हुए हैं। वो लगाने से अगर आपको आपत्ति नहीं है तो राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए और यदि इस प्रकार से किसी ने इस राममय उत्सव में अकारण असहयोग किया तो इंदौर की जनता उनको भी जवाब देना जानती है। भार्गव ने आगे कहा कि यह राम जी का काम है। रामराज्य का काम है। मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी को आपत्ति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]