BoycottMaldives 14,000 hotels and 3600 bookings canceled

#BoycottMaldives – एक दिन में 14,000 होटल और 3600 फ्लाइट टिकट की बुकिंग हुई कैंसिल

 

#BoycottMaldives – एक दिन में 14,000 होटल और 3600 फ्लाइट टिकट की बुकिंग हुई कैंसिल

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव मुश्किलों से घिर गया है। पीएम मोदी के समर्थन के समर्थन में महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने मालदीव की आलोचना की है। वहीं, भारत-मालदीव के बीच राजनयिक विवाद के बीच ‘ईज़माईट्रिप’ ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ ‘एकजुटता’ प्रकट करने के लिए उसकी वेबसाइट ने द्वीपीय राष्ट्र के लिए सभी उड़ान बुकिंग पर रोक लगा दी है। अब जानकारी सामने आ रही है कि एक दिन में भारतीयों ने मालदीव में करीब 14000 होटलों की बुकिंग और 3600 फ्लाइट टिकट रद्द की हैं। यह मालदीव के टूरिज्म के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
दरअसल, ‘ईज़माईट्रिप’ ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ ‘एकजुटता’ प्रकट करने के लिए उसकी वेबसाइट ने द्वीपीय राष्ट्र के लिए सभी उड़ान बुकिंग पर रोक लगा दी है। ‘ईज़माईट्रिप’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, “लक्षद्वीप का पानी और बीच (समुद्र तट) मालद्वीव/सेशल्स जैसे ही अच्छे हैं। हम ‘ईज़माईट्रिप’ पर इस बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए खास पेशकश लेकर आएंगे जहां हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल में गए थे।”
पिट्टी ने पर्यटकों से “अयोध्या की प्राचीनता और लक्षद्वीप की बेमिसाल खूबसूरती से रू-ब-रू होने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा, “मालदीव की बुकिंग को ना कहें तथा अयोध्या एवं लक्षद्वीप की सैर करें।” एक अन्य पोस्ट में पिट्टी ने कहा, “अयोध्या की प्राचीनता और लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता से रू-ब-रू होने के लिए ‘ईज़माईट्रिप’ के साथ यात्रा शुरू करें। समृद्ध संस्कृति और लुभावने परिदृश्यों का लुत्फ उठाएं। ” पिट्टी ने कहा, “ हमारे देश के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए ‘ईज़माईट्रिप’ ने मालदीव के लिए सभी उड़ान बुकिंग पर रोक लगा दी है।

×
Date : 09 January 2024 Posted By : EDITOR
#BoycottMaldives – एक दिन में 14,000 होटल और 3600 फ्लाइट टिकट की बुकिंग हुई कैंसिल
News Image

 

#BoycottMaldives - एक दिन में 14,000 होटल और 3600 फ्लाइट टिकट की बुकिंग हुई कैंसिल

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव मुश्किलों से घिर गया है। पीएम मोदी के समर्थन के समर्थन में महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने मालदीव की आलोचना की है। वहीं, भारत-मालदीव के बीच राजनयिक विवाद के बीच ‘ईज़माईट्रिप' ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ ‘एकजुटता' प्रकट करने के लिए उसकी वेबसाइट ने द्वीपीय राष्ट्र के लिए सभी उड़ान बुकिंग पर रोक लगा दी है। अब जानकारी सामने आ रही है कि एक दिन में भारतीयों ने मालदीव में करीब 14000 होटलों की बुकिंग और 3600 फ्लाइट टिकट रद्द की हैं। यह मालदीव के टूरिज्म के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
दरअसल, ‘ईज़माईट्रिप' ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ ‘एकजुटता' प्रकट करने के लिए उसकी वेबसाइट ने द्वीपीय राष्ट्र के लिए सभी उड़ान बुकिंग पर रोक लगा दी है। ‘ईज़माईट्रिप' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, “लक्षद्वीप का पानी और बीच (समुद्र तट) मालद्वीव/सेशल्स जैसे ही अच्छे हैं। हम ‘ईज़माईट्रिप' पर इस बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए खास पेशकश लेकर आएंगे जहां हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल में गए थे।”
पिट्टी ने पर्यटकों से "अयोध्या की प्राचीनता और लक्षद्वीप की बेमिसाल खूबसूरती से रू-ब-रू होने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा, “मालदीव की बुकिंग को ना कहें तथा अयोध्या एवं लक्षद्वीप की सैर करें।” एक अन्य पोस्ट में पिट्टी ने कहा, “अयोध्या की प्राचीनता और लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता से रू-ब-रू होने के लिए ‘ईज़माईट्रिप' के साथ यात्रा शुरू करें। समृद्ध संस्कृति और लुभावने परिदृश्यों का लुत्फ उठाएं। ” पिट्टी ने कहा, “ हमारे देश के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए ‘ईज़माईट्रिप' ने मालदीव के लिए सभी उड़ान बुकिंग पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]