Medical college will start in Guna Chief Minister Chauhan

गुना में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होगा, नगर निगम भी बनाएंगे : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुना में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही गुना को नगर निगम भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गुना में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुना के विकास में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का गुना की माटी में स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाडली बहनों ने शहर में मेरा राखी बांधकर स्वागत किया है। बहनों के जीवन में कभी अंधेरा नहीं रहने दूंगा। मेरी जान भी चली जाए लेकिन बहनों पर और नागरिकों पर मेरा विश्वास बना रहेगा। पूर्व सरकार ने गुना को प्यासा रखा था। हमने गुना के समग्र विकास के लिए कार्य किया है। सरकार का संचालन एक परिवार की तरह हो रहा है। मध्य प्रदेश मेरे लिए मंदिर है। प्रदेश की साढ़े नौ करोड़ से अधिक जनता भगवान है। मध्य प्रदेश की भगवान रूपी जनता का मैं पुजारी हूं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहना योजना सहित अन्य योजनाओं का उल्लेख किया जिससे लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा जनता ने लाड़ली बहना योजना को पसंद किया है। यह एक योजना ही नहीं, बहनों का मान-सम्मान भी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस योजना से बहनों के साथ न्याय करने और उनको मुस्कराने का अधिकार दिया गया है। इस योजना पर  15,000 करोड खर्च किए जाएंगे। बहनों को मिलने वाली राशि 3000 तक बढ़ाई जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से छूटे हुए हितग्राहियों के लिए नई आवास योजना प्रारंभ की जा रही है। मैं खुद राजधानी से 17 सितंबर से योजना के प्रपत्र भरवाऊंगा। उन्होंने कहा बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर प्राप्त होगा।
शिवराज जी को बच्चे, बहनें और सभी नागरिक प्रेम करते हैं : रविशंकर प्रसाद
पटना के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने कार्यक्रम में कहा कि अच्छी बारिश हो रही है। राम के भक्त को ऐसा ही आशीर्वाद मिलता है। मैं, शिवराज सिंह जी के प्रति लाडली बहनों और नागरिकों का प्रेम मध्यप्रदेश में देख रहा हूँ। उनके भांजे भांजियां उन्हें बहुत स्नेह करते हैं। जब बच्चे उन्हें कहते हैं मामा आई लव यू तब शिवराज जी कहते हैं आई लव यू टू। मुख्यमंत्री सरल स्वभाव आकर्षित करता है। वे सहज हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया सहित गुना जिले के अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में भी आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

×
Date : 17 September 2023 Posted By : EDITOR
गुना में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होगा, नगर निगम भी बनाएंगे : मुख्यमंत्री चौहान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]

मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्र प्रदेश में की प्रमुख निवेशकों से भेंट मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू की गई नीतियों की दी जानकारी जीआईएस 2027 के लिये किया आमंत्रित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]