Pak Army's dirty game

पाक आर्मी का डर्टी गेम! सेना के बंकरों में आतंकियों को दे रहा ट्रेनिंग

नई दिल्‍ली:  पाकिस्तान सेना ने LOC यानी लाइन ऑफ कंट्रोल के पास अपने सुरक्षा बंकरों में आतंकवादियों को छिपा रखा है. इसके लिए पीओके में पाक सेना आतंकवादियों को शारीरिक फिटनेस, फायरिंग प्रैक्टिस, मैप जीपीएस नेविगेशन, हथियार व विस्फोटक संचालन और आईईडी निर्माण का प्रशिक्षण दे रही है. इसके अलावा भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ नियंत्रण रेखा पर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के आतंकी BAT (बॉर्डर एक्शन टीम) की कार्रवाई की भी योजना बना रहे हैं. जम्मू और कश्मीर में एक साथ आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की इस साजिश का पर्दाफाश हु़आ है.
खुफिया एजेंसियों का कहना है कि भारत-पाकिस्तान सीमा के पास लॉन्च पैड पर बड़ी संख्या में आतंकियों का जमावड़ा है. पाकिस्तानी सेना की मदद से आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक लाइन ऑफ कंट्रोल से सटे लांच पैड पर भारी संख्या में आतंकी जमा हैं. उनकी लोकेशन के इनपुट पाकिस्तान की सेना के बंकरों के पास मिले हैं. यहां इन्‍हें चोरी छुपे हमले की अहम ट्रेनिंग दी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ‘माफी मांगे नहीं तो कांग्रेस के बहिष्कार की मुहिम चलाएंगे’ प्रयागराज: मनुस्मृति पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब संतों ने भी […]

नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी काठमांडू/नई दिल्ली: नेपाल में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड यानी अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। देश के 8 जिलों से अब तक 359 शव बरामद किए जा चुके हैं, […]