Mehul Choksi’s Properties Will Be Auctioned

Mehul Choksi’s Properties Will Be Auctioned : मेहुल चोकसी की 2,565 करोड़ से अधिक मूल्य की संपत्तियों की होगी नीलामी

Mehul Choksi’s Properties Will Be Auctioned : मेहुल चोकसी की 2,565 करोड़ से अधिक मूल्य की संपत्तियों की होगी नीलामी

नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी पर अब धीरे-धीरे शिकंजा कसता जा रहा है। बेल्जियम में मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद भारत में भी उसके खिलाफ एक्शन तेज हो गया है। मुंबई की एक अदालत ने मेहुल चोकसी की संपत्तियों को नीलाम करने की इजाजत दे दी है। 2,565 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों को बेचकर प्राप्त राशि को प्रभावित बैंकों के नाम पर एफडी के रूप में रखा जाएगा जिससे पीड़ितों को उनकी धनराशि लौटाई जा सके। मेहुल चोकसी की कई संपत्तियों के बाहर दीवारों पर ईडी, सीबीआई और तमाम बैंकों के नोटिस चस्पा हैं।
ईडी ने 2018 में मेहुल चोकसी और उसकी कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड की 41 संपत्तियों को जब्त किया था। मेहुल चोकसी की कंपनी से जुड़ी संपत्तियों को बेचकर अभी तक 125 करोड़ रुपये की राशि पीड़ितों को वापस की जा चुकी है। चोकसी की अभी तक जिन संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है उनमें मुंबई में 15 फ्लैट्स और 17 आफिस, अलीबाग में 4 एकड़ का एक फार्म हाउस, मुंबई के बोरीवली (पूर्व) और सांताक्रूज (पूर्व) क्षेत्रों में फ्लैट्स, सांताक्रूज़ इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग ज़ोन में दो कारखाने और गोदाम, पनवेल, नासिक, नागपुर और तमिलनाडु के विलुपुरम में 231 एकड़ भूमि, कोलकाता में एक शॉपिंग मॉल, हैदराबाद के रंगा रेड्डी जिले में 170 एकड़ पार्क शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Babul Supriyo Spotted at Restaurant Luft – The Air

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Babul Supriyo Spotted at Restaurant Luft – The Air Mumbai: Singer-politician Babul Supriyo was recently spotted at Luft – The Air for a media activity around his song Inteha Hogayi 2.0. Known for his versatile personality and effortless charm, Babul Supriyo interacted warmly with the media and shared glimpses about […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]