Modi Shah are not thinking of giving jobs only giving speeches

मोदी-शाह की सोच में रोजगार देना नहीं, केवल भाषण देना है: मल्लिकार्जुन खड़गे

मोदी-शाह की सोच में रोजगार देना नहीं, केवल भाषण देना है: खड़गे

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच बयानबाजी का अब एक नया दौर शुरू हो गया है, जिसमें दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखे बाण चलाए हैं। यह विवाद उस समय बढ़ गया जब खड़गे ने जम्मू-कश्मीर में एक चुनावी सभा के में कहा था कि वह तब तक जिंदा रहेंगे जब तक पीएम मोदी को सत्ता से नहीं हटाया देंगे।
अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने फिर से केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मोदी-शाह की सोच में रोजगार देना नहीं, बल्कि केवल भाषण देना, फोटो खिंचाना और फीता काटना शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि जम्मू में सरकारी विभागों में 65 फीसदी पद खाली हैं और स्थानीय लोगों को नौकरियों से वंचित किया जा रहा है। यह बढ़ते आरोप-प्रत्यारोप आने वाले समय में राजनीतिक माहौल को और गरमा देंगे, जिससे यह स्पष्ट है कि दोनों दल अपने-अपने एजेंडों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
खड़गे ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित सभा में मोदी की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा था पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर आकर युवाओं के भविष्य के लिए झूठे आंसू बहा रहे हैं। असलियत ये है कि पिछले दस सालों में पूरे देश के युवाओं को अंधकार में धकेल दिया गया है। उन्होंने बेरोजगारी के हालिया आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि यह पिछले 45 सालों में सबसे ज्यादा है और इसके लिए मोदी जिम्मेदार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण युद्ध की तपिश अब भारतीय रसोई और औद्योगिक गलियारों तक पहुंच गई है। कच्चे तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति बाधित होने से भारत के कई राज्यों में एलपीजी का गंभीर […]