Mohan Yadav Lost WFI Election:

Mohan Yadav Lost WFI Election: भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष का चुनाव हार गए एमपी के सीएम मोहन यादव, मिले सिर्फ पांच वोट

 

 भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष का चुनाव हार गए एमपी के सीएम मोहन यादव, मिले सिर्फ पांच वोट

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी भारतीय कुश्ती महासंघ के उपाध्यक्ष पद हुए चुनाव में हाथ आजमाया था, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा ।उनकी झोली में सिर्फ पांच वोट आए हैं। बता दें कि सीएम पद की कमान सौंपे जाने से पहले उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया था, लेकिन जब उन्हें शीर्ष नेतृत्व ने सीएम पद के लिए चुना था, तब तक पर्चा दाखिल करने की तारीख निकल चुकी थी, मगर अब चुनावी नतीजे सामने आए हैं, तो उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। बता दें कि आज हुए उपाध्यक्ष पद के लिए पश्चिम बंगाल के असीत कुमार साहा, पंजाब के करतार सिंह, मणिपुर के एन फोने और दिल्ली के जयप्रकाश को चुना गया है। उधर, आज अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह को चुना गया है, जो कि बृजभूषण शरण सिंह के करीबी बताए जाते हैं।
आपको बता दें कि अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने वाले संजय सिंह की झोली में 40 वोट आए हैं, जबकि ओडिशा से चुनाव लड़ने वाली अनीता को महज सात वोट मिले। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े असम के देवेंदर को 32 वोट और गुजरात के आई डी नानावटी को 15 वोट मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी: दो दशक बाद, क्यों बुलाई गई थी सेना?

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी: दो दशक बाद, क्यों बुलाई गई थी सेना? कोलकाता । मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन करीब दो दशक बाद 1 अगस्त को कोलकाता वापसी कर रही हैं, जहाँ वे एक बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह वापसी इसलिए अहम है क्योंकि साल 2007 में उन्हें […]

तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान तिरुपति। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर को एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ दान मिला है। नए संशोधित डोनर पॉलिसी के लागू होने से ठीक पहले, नियमों में बदलाव और वीआईपी दर्शन की सुविधाएं कम होने की […]