Sakshi Malik announced her retirement

साक्षी मलिक ने किया संन्यास का ऐलान

 

नई दिल्ली। यौन शोषण के आरोपों में घिरे बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद साक्षी मलिक ने प्रेस कांफ्रेंस करके संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। उनके इस ऐलान के बारे में जब मीडिया ने बृजभूषण से सवाल किया, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं कहना है। आपको बता दें कि साक्षी मलिक सहित अन्य महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। लेकिन, बृजभूषण ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर इन्हें राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया था, जिसके बाद महिला पहलवानों ने दिल्ली पुलिस में बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन जब पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में नखरे दिखाने शुरू करें, तो पहलवानों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया। इतना ही नहीं, बाद में यह मामला खेल मंत्रालय के संज्ञान में भी पहुंचा, जहां पर इसकी जांच के लिए समिति का गठन किया गया, लेकिन अफसोस तय समय बीत जाने के बावजूद भी समिति ने जांच के नाम पर कुछ नहीं किया, जिस पर पहलवानों ने नाराजगी भी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी: दो दशक बाद, क्यों बुलाई गई थी सेना?

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी: दो दशक बाद, क्यों बुलाई गई थी सेना? कोलकाता । मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन करीब दो दशक बाद 1 अगस्त को कोलकाता वापसी कर रही हैं, जहाँ वे एक बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह वापसी इसलिए अहम है क्योंकि साल 2007 में उन्हें […]

तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान तिरुपति। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर को एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ दान मिला है। नए संशोधित डोनर पॉलिसी के लागू होने से ठीक पहले, नियमों में बदलाव और वीआईपी दर्शन की सुविधाएं कम होने की […]