Monalisa, who made millions of hearts crazy with her kajraari eyes

कजरारी आंखों से लाखों दिलों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा ने की फिल्म साइन

कजरारी आंखों से लाखों दिलों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा ने की फिल्म साइन

निर्देशक सनोज मिश्रा की डायरी ऑफ मणिपुर में निभाएगी अहम किरदार

मुंबई । महाकुंभ मेले में माला बेचकर सोशल मीडिया में छाई मोनालिसा की किस्मत अब बदल चुकी है। अपनी कजरारी आंखों और मुस्कान से लोगों का दिल जीतने वाली मोनालिसा अब बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएगी। महाकुंभ में मोनालिसा की तस्वीरें और उनका व्यक्तित्व सोशल मीडिया पर खूबर वायरल हुआ, जिसके बाद उसकी लोकप्रियता बढ़ गई।
अब माला बेचने वाली मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका मिला है, जो उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। मोनालिसा फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर से फिल्म में एंट्री कर रही हैं, जिसे जाने-माने लेखक और निर्देशक सनोज मिश्रा बना रहे हैं। यह फिल्म मणिपुर राज्य में घटित एक खौ़फनाक घटना पर आधारित होगी, जिसमें मोनालिसा एक अहम किरदार अदा करेगी।
फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस फिल्म के लिए मोनालिसा को कास्ट किया है और उनका मानना है कि मोनालिसा एक बेहतरीन अभिनेत्री साबित होगी। मिश्रा ने खुद इंदौर में मोनालिसा के घर जाकर मुलाकात की और उसे फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। सनोज मिश्रा ने बताया कि उन्होंने मोनालिसा के परिवार से भी मुलाकात की और उनके परिवार के लोगों को बहुत ही सरल और भोला पाया।
उन्होंने कहा कि मोनालिसा इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाएंगी और हम उन्हें पूरी तरह से तैयार करेंगे। मोनालिसा का भविष्य बॉलीवुड में बहुत उज्जवल हो सकता है। फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ रुपए के आस-पास है और इसकी शूटिंग फरवरी माह से शुरू होने की योजना है। फिल्म का ट्रेलर अक्टूबर 2025 में रिलीज हो सकता है और इस दौरान मोनालिसा के अभिनय की एक नई दिशा देखने को मिलेगी।
बता दें मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की रहने वाली है। महाकुंभ में अपने खास अंदाज और कजरारी आंखों की वजह से वह काफी मशहूर हो गई। वह मेला क्षेत्र में माला बेचने का काम करती थीं और अपनी कजरारी आंखों और मुस्कान से उसने लोगों का दिल जीता। उसके आकर्षण ने उसे एक सेलिब्रिटी बना दिया और इसी वजह से कई भोजपुरी गाने भी उन पर बन चुके हैं। अब जब मोनालिसा का नाम बॉलीवुड से जुड़ रहा है, तो उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]