MP Budget 2024 will be presented in the month of July

MP Budget 2024- मध्य प्रदेश : जुलाई माह में पेश होगा, मध्य प्रदेश का बजट

 

MP Budget 2024- मध्य प्रदेश : जुलाई माह में पेश होगा, मध्य प्रदेश का बजट

– 1 लाख करोड़ का हो सकता है लेखानुदान
भोपाल । मध्य प्रदेश की नई सरकार अपना वित्तीय बजट जुलाई माह में पेश कर सकती है। जुलाई माह तक के खर्चों के लिए लेखानुदान बजट लाने की तैयारी की जा रही है। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार अगले सत्र में लेखानुदान पेश करेगी। यह लेखानुदान करीब 1 लाख करोड रुपए का अनुमानित है।
वित्त विभाग के निर्देश
वित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देशित किया है,कि वह 2023-24 के पुनरीक्षित अनुमान और 2024-25 के लेखानुदान अनुमान,अप्रैल से जुलाई तक के लिए,सिस्टम के माध्यम से ब्यौरा भेजने के निर्देश जारी किए हैं।
सरकार द्वारा 4 माह के लिए लेखानुदान लाया जायेगा। सरकार 4 माह तक के लिए जो कार्य चल रहे हैं। उसी के लिए लेखानुदान में विभागों को बजट उपलब्ध कराएगी। लेखानुदान में कोई भी नए खर्च शामिल नहीं किए जाएंगे।
लेखानुदान में विशेष प्रावधान
महंगाई को देखते हुए बजट में इसका ध्यान रखा जाएगा। मजदूरी के खर्चे में पांच फ़ीसदी वृद्धि की छूट का ध्यान रखा जाएगा। पेट्रोल खर्च एवं साफ सफाई इत्यादि के खर्चे में भी पांच फ़ीसदी की वृद्धि स्वीकार होगी। संविदा कर्मचारियों के लिए वर्ष 2023-24 की तुलना में 8% की वृद्धि को, वित्त विभाग लेखानुदान में स्वीकृत देगी।
वित्त मंत्रालय ने लेखानुदान के लिए सभी विभागों को 5 जनवरी तक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। 13 से 27 जनवरी के बीच लेखानुदान बजट पर चर्चा कर,अंतिम स्वरूप दिया जाएगा।
केंद्रीय बजट और लोकसभा चुनाव
इस वर्ष लोकसभा के चुनाव होने हैं केंद्र सरकार द्वारा भी इस बार बजट चुनाव के बाद प्रस्तुत किया जाएगा ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश सरकार का बजट प्रस्ताव भी अब जुलाई में पेश किए जाने का निर्णय सरकार ने लिया है। 4 माह तक लेखानुदान से ही काम चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक इंदौर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आया। द एमराल्ड […]

इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित इंदौर प्रेस क्लब में शक्ति गौरव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की 71 महिला पत्रकारों को उनके साहस, निष्पक्षता और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया […]