Nayanthara gives up the title of 'Lady Superstar'

नयनतारा ने छोड़ी ‘लेडी सुपरस्टार’ की उपाधि, कहा- मुझे मेरे नाम से ही पुकारें

नयनतारा ने छोड़ी ‘लेडी सुपरस्टार’ की उपाधि, कहा- मुझे मेरे नाम से ही पुकारें

Mumbai: साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा लोगों के बीच साउथ की ‘लेडी सुपरस्टार’ के नाम से भा काफी फेमस हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस उपाधि पर अपने विचार शेयर किए और फैंस व मीडिया से अपील की कि उन्हें ‘लेडी सुपरस्टार’ न कहें और बस ‘नयनतारा’ ही पुकारें। नयनतारा का मानना है कि ये उपाधियां और सम्मान अमूल्य होते हुए भी कभी-कभी कलाकारों की असली पहचान और उनके काम से उन्हें दूर कर देती हैं। नयनतारा ने मंगलवार को अपने फैंस, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक बयान पेश किया, जिसमें उन्होंने कहा, “आप में से कई लोगों ने मुझे ‘लेडी सुपरस्टार’ कहकर पुकारा है। यह उपाधि आपके असीम स्नेह के कारण मुझे मिली है और इसके लिए मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं।”हालांकि, नयनतारा ने इस उपाधि को छोड़ने का निर्णय लिया और फैंस से अनुरोध किया कि वे उन्हें सिर्फ ‘नयनतारा’ कहें। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह नाम मेरे दिल के सबसे करीब है। यह दर्शाता है कि मैं न केवल एक कलाकार के रूप में, बल्कि एक इंसान के रूप में कौन हूं।”नयनतारा ने आगे कहा कि उपाधियां और प्रशंसा अमूल्य होती हैं, लेकिन कभी-कभी ये एक ऐसी छवि बना सकती हैं, जो हमें हमारे काम, कला और दर्शकों के साथ हमारे संबंधों से दूर कर देती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि वह अपनी पहचान को ‘लेडी सुपरस्टार’ की उपाधि से नहीं, बल्कि अपने काम और दर्शकों से अपने संबंधों से बनाना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

TVF की ‘पंचायत’ सीजन 4 का जलवा, आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में जीते 6 बड़े अवॉर्ड

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱TVF की ‘पंचायत’ सीजन 4 का जलवा, आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में जीते 6 बड़े अवॉर्ड Mumbai: TVF की सबसे पसंदीदा कॉमेडी ड्रामा सीरीज ‘पंचायत’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आखिर क्यों यह आज ओटीटी पर सबसे ज्यादा प्यार पाने वाला शो है। अमेज़न प्राइम वीडियो पर […]

Netflix Unveils the Trailer of ‘Accused’, A Psychological Drama on Power, Perception and Public Judgment

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Netflix Unveils the Trailer of ‘Accused’, A Psychological Drama on Power, Perception and Public Judgment Directed by Anubhuti Kashyap and produced by Dharma Production, the haunting new drama unpacks power, bias and emotional fracture as a celebrated doctor’s life unravels under public scrutiny Mumbai : Netflix has unveiled the gripping […]