An important cabinet meeting May 20 at Rajwada in Indore

Madhya Pradesh : indore – इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में 20 मई को होने वाली मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियाँ अंतिम चरण में

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों की ली बैठक

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा यह इंदौर के लिए गौरवपूर्ण अवसर, व्यवस्थाओं में नहीं रहे कोई कमी

इंदौर :  इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में 20 मई को प्रस्तावित मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए इंदौर के कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इंदौर के लिए गौरवपूर्ण अवसर है। इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन की सभी व्यवस्थाएं इसकी गरिमा के अनुरूप होनी चाहिये। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि व्यवस्था में किसी भी तरह की कमी नहीं रहें।
उन्होंने निर्देश दिए कि आने वाले किसी भी अतिथि को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। साथ ही जिन स्थलों पर ड्यूटी लगाई गई है, उनका निरीक्षण भी कर लिया जाए। उन्होंने आपसी समन्वय और सतत संवाद के साथ कार्य करने के निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, एमपीआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, नगर निगम के अपर आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य तथा श्रीमती निशा डामोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि राजवाड़ा में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बैठक स्थल, आवास, परिवहन, यातायात, आकस्मिक चिकित्सा, अग्निशमन आदि सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
मंत्रिमंडल बैठक के पूर्व 19 मई को लता मंगेशकर सभागृह में अहिल्या माता के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन होगा। इसी दिन रात्रि में मंत्रियों द्वारा प्रसिद्ध सराफा बाजार चौपाटी का भ्रमण भी प्रस्तावित है।
बगैर सूचना के अनुपस्थित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बगैर सूचना के अनुपस्थित अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती सुप्रिया बिसेन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। राजवाड़ा के भीतरी क्षेत्र के लिए अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य को जवाबदारी दी गई है। इसी तरह राजवाड़ा के बाहरी भाग में व्यवस्थाओं के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार को दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार गणेश हाल के लिए एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, दरबार हाल के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रिया पटेल, राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा पर माल्यार्पण की व्यवस्था के लिए नगर निगम के उद्यान प्रभारी श्री नागेंद्र भदोरिया, विद्युत संबंधी व्यवस्था के लिए अधीक्षण यंत्री विद्युत मंडल श्री मनोज शर्मा, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एस. सैत्या एवं एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव, अन्य व्यवस्थाओं के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मनीष उदेनियां आदि को जवाबदारी सौंपी गई है। सभी मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग हेतु लाइजनिंग अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।

×
Date : 18 May 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : indore – इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में 20 मई को होने वाली मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियाँ अंतिम चरण में
News Image

Madhya Pradesh : indore - इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में 20 मई को होने वाली मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियाँ अंतिम चरण में

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों की ली बैठक

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा यह इंदौर के लिए गौरवपूर्ण अवसर, व्यवस्थाओं में नहीं रहे कोई कमी

इंदौर :  इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में 20 मई को प्रस्तावित मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए इंदौर के कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इंदौर के लिए गौरवपूर्ण अवसर है। इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन की सभी व्यवस्थाएं इसकी गरिमा के अनुरूप होनी चाहिये। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि व्यवस्था में किसी भी तरह की कमी नहीं रहें।
उन्होंने निर्देश दिए कि आने वाले किसी भी अतिथि को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। साथ ही जिन स्थलों पर ड्यूटी लगाई गई है, उनका निरीक्षण भी कर लिया जाए। उन्होंने आपसी समन्वय और सतत संवाद के साथ कार्य करने के निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, एमपीआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, नगर निगम के अपर आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य तथा श्रीमती निशा डामोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि राजवाड़ा में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बैठक स्थल, आवास, परिवहन, यातायात, आकस्मिक चिकित्सा, अग्निशमन आदि सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
मंत्रिमंडल बैठक के पूर्व 19 मई को लता मंगेशकर सभागृह में अहिल्या माता के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन होगा। इसी दिन रात्रि में मंत्रियों द्वारा प्रसिद्ध सराफा बाजार चौपाटी का भ्रमण भी प्रस्तावित है।
बगैर सूचना के अनुपस्थित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बगैर सूचना के अनुपस्थित अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती सुप्रिया बिसेन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। राजवाड़ा के भीतरी क्षेत्र के लिए अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य को जवाबदारी दी गई है। इसी तरह राजवाड़ा के बाहरी भाग में व्यवस्थाओं के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार को दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार गणेश हाल के लिए एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, दरबार हाल के लिए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रिया पटेल, राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा पर माल्यार्पण की व्यवस्था के लिए नगर निगम के उद्यान प्रभारी श्री नागेंद्र भदोरिया, विद्युत संबंधी व्यवस्था के लिए अधीक्षण यंत्री विद्युत मंडल श्री मनोज शर्मा, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एस. सैत्या एवं एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव, अन्य व्यवस्थाओं के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मनीष उदेनियां आदि को जवाबदारी सौंपी गई है। सभी मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग हेतु लाइजनिंग अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]