निफ्टी 393.35 अंको की बढ़त के साथ 36422.20 पर बंद हुआ - Update Now News

निफ्टी 393.35 अंको की बढ़त के साथ 36422.20 पर बंद हुआ

 

निफ्टी 393.35 अंको की बढ़त के साथ 36422.20 पर बंद हुआ

Mumbai: अप्रैल मासिक कटान के दिन इंडेक्स बढ़त के साथ खुला,दिन के निचले स्तरों से उसने उछल दिखाया एवं 17322.5 का इंट्राडे ऊंचा स्तर बना 206.65 अंको की बढ़त के साथ 17245.05 पर बंद हुआ।बैंक निफ्टी 393.35 अंको की बढ़त के साथ 36422.20 पर बंद हुआ।निफ्टी के 50 शेयरों में 44 बढ़त के साथ बंद हुआ जो व्यापक खरीदी दर्शाते हैं। निफ्टी मीडिया को छोड़ सभी सेक्टोरियल सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। विक्स 5.97 % की गिरावट के साथ 19.38 पर बंद हुआ। हिन्द यूनिलिवर,एचडीएफसी लाइफ,एसबीआई लाइफ ,यूपील तथा एशियन पेंट में सर्वाधिक बढ़त रही।बजाज ऑटो ,भारती टेली, हिंडाल्को,एम एंड एम में सबसे अधिक गिरावट रही।तकनीकी रूप से,फोर ऑवरली चार्ट पर इंडेक्स ने हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न की पुष्टि की है, जो निचले स्तरों से उछाल दर्शाता है।दैनिक चार्ट पर ,इंडेक्स ने लोअर बोलिंगर बैंड से पुल बैक दिखाया है तथा मिडिल बैंड पर रेसिस्टेन्स दिखा रहा है,इसको पार करने पर और अधिक ऊंचाई की चाल दिख सकती है। इंडेक्स 50 दिनों के सिंपल मूविंग एवरेज के सपोर्ट पर ट्रेडिंग कर रहा है जो बाजार में मजबूती के संकेत है।मोमेन्टम इंडिकेटर स्टॉकस्टिक डेली चार्ट पर पॉजिटिव क्रॉसओवर के साथ ट्रेडिंग कर रहा है जो यह संकेत देता है कि बाजार ऊपरी स्तरों की ओर जा सकता है। निफ्टी का सपोर्ट 17000 के आसपास है,17350 एक तात्कालिक बाधा है।इसके पार करने के बाद और अधिक तेजी देखी जा सकती है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 35800 तथा रेजिस्टेंस 37000 है।

Palak Kothari
Research Associate
Choice Broking.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फॉर्च्यून ने मस्टर्ड ऑयल पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए लॉन्च किया फॉर्च्यून येलो मस्टर्ड ऑयल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फॉर्च्यून ने मस्टर्ड ऑयल पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए लॉन्च किया फॉर्च्यून येलो मस्टर्ड ऑयल नए वेरिएंट में चुनिंदा पीली सरसों के बीजों से तैयार सरसों तेल का पारंपरिक स्वाद और खूबियां, साथ में फॉर्च्यून की भरोसेमंद गुणवत्ता   ओमेगा-3 और ओमेगा-6 से भरपूर यह तेल पारंपरिक पसंद और आधुनिक […]

TCS और Porsche AG की बड़ी साझेदारी, AI से बदलेगा मोबिलिटी का भविष्य

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 TCS और Porsche AG की बड़ी साझेदारी, AI से बदलेगा मोबिलिटी का भविष्य टीसीएस और पोर्श एजी की साझेदारी एआई-संचालित मोबिलिटी के भविष्य को गति देगी, इस रणनीतिक समझौते के तहत, टीसीएस इस दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी के लिए एक ‘एआई मोबिलिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करेगी और पोर्श की […]