घरेलू विवाद में एक्टर करण मेहरा ने पत्नी निशा रावल का फोड़ दिया सिर - Update Now News

घरेलू विवाद में एक्टर करण मेहरा ने पत्नी निशा रावल का फोड़ दिया सिर

मुंबई:  सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर रह चुके करण मेहरा पर पत्नी निशा रावल संग घरेलू हिंसा का आरोप है। इन आरोपों के बाद पुलिस ने करण मेहरा को गिरफ्तार कर लिया था। करण मेहरा के खिलाफ धारा 336, 337, 332, 504, 506 के तहत मामला दर्ज हो गया था। हालांकि अब करण को बेल मिल गई है। बेल मिलने के बाद करण ने निशा पर कई आरोप लगाए हैं। उनके खिलाफ मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। निशा ने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस रखी। इस दौरान निशा ने करण पर कई संगीन आरोप लगाए।
मुंबई : निशा रावल ने करण मेहरा के साथ अपनी ट्रबल्ड मैरिज के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। निशा ने मीडिया को बताया कि करण का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है और उसने निशा के साथ मारपीट भी की है। ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर करण को निशा द्वारा गोरेगांव पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद सोमवार रात गिरफ्तार किया गया था। करण मेहता पंजाबी शो की शूटिंग के लिए लम्बे समय से पंजाब में हैं।
निशा ने आगे बताया- करण का एक और लड़की के साथ अफेयर रहा है, जिसके बारे में मुझे नहीं पता था। जब मुझे इसके बारे में पता चला तो उसने स्वीकार किया कि उसकी जिंदगी में एक और लड़की है। मैंने पूछा कि क्या उसका शारीरिक संबंध है, क्या यह एक गंभीर मामला है या भावनात्मक है। उन्होंने कहा, ‘मैं उस लड़की से प्यार करता हूं। मेरा उसके साथ शारीरिक संबंध रहा है।
निशा ने बताया कि वह लड़की दिल्ली की है और अफेयर की शुरुआत तब हुई थी जब करण फैमिली से दूर चंडीगढ़ में टीवी शो की शूटिंग कर रहे थे। निशा नहीं जानती थीं कि इस पर कैसे रिएक्ट किया जाए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

लक्षय कपूर ने अपने नए दिलकश गीत ‘तू रहनुमा’ के साथ अपने हमसफ़र को पाने के एहसास को किया बयां

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लक्षय कपूर ने अपने नए दिलकश गीत ‘तू रहनुमा’ के साथ अपने हमसफ़र को पाने के एहसास को किया बयां Mumbai: लक्षय कपूर ‘तू रहनुमा’ के साथ बिना शर्त प्यार के जादू को जीवंत करते हैं। यह दिल को छू लेने वाला रोमांटिक गीत उस तरह के प्यार का जश्न […]

अक्षय कुमार का ‘हैवान’ अवतार: “मेरे किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं, वह पूरी तरह बुरा है”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अक्षय कुमार का ‘हैवान’ अवतार: “मेरे किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं, वह पूरी तरह बुरा है” Mumbai: प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर में अक्षय कुमार बिल्कुल अलग और खौफनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह पहली बार पूरी […]