PM मोदी की छवि के खिलाफ कोई मोर्चा नहीं टिकेगा - प्रशांत किशोर - Update Now News

PM मोदी की छवि के खिलाफ कोई मोर्चा नहीं टिकेगा – प्रशांत किशोर

नई दिल्ली। अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी सरकार के खिलाफ तीसरे मोर्चे के गठन की अटकलें तेज हो गई हैं। इन अटकलों को हवा तब और मिली जब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शरद पवार से मुलाकात की। बता दें कि इस मुलाकात के बाद तमाम राजनीतिक कयास लगाए जाने लगे। हालांकि प्रशांत किशोर ने अगले लोकसभा चुनाव में किसी तीसरे या चौथे फ्रंट द्वारा बीजेपी को हराने की संभावना को खारिज कर दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि, भारतीय जनता पार्टी को तीसरा या चौथा मोर्चा सफलतापूर्वक चुनौती दे सकेगा। गौरतलब है कि सोमवार को प्रशांत किशोर NCP चीफ शरद पवार से मिले थे। यह मुलाकात इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि बीते 10 दिनों में दोनों की यह दूसरी मीटिंग थी। एनडीटीवी से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि तीसरा मोर्चा ‘जांचा-परखा’ हुआ है और यह मौजूदा राजनातिक परिदृश्य में फिट नहीं बैठता।
इस मुलाकात को लेकर प्रशांत किशोर ने साफ किया है कि शरद पवार से मुलाकात एक दूसरे को जानने के लिए थी ना कि तीसरे मोर्चे की तैयारी। तीसरा मोर्चा वैसे भी कामगर नहीं माना जा सकता है, क्योंकि ये पहले से जांचा-परखा हुआ है।
गौरतलब है कि इससे पहले प्रशांत किशोर बंगाल चुनाव में TMC के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में काम किया था। इस चुनाव में टीएमसी की भारी जीत मिलने के बाद पीके ने कहा था ममता की जीत ने सभी विपक्षी पार्टियों को यह संदेश दिया है कि वे भी बीजेपी के खिलाफ खड़े होकर उसे टक्कर दे सकते हैं। वहीं प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को पार्टी के अंदर और बाहर दोनों जगह सुधार करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]