NSG security of many including Yogi Rajnath Singh and Advani

राजनाथ-योगी और आडवाणी समेत 9 नेताओं की सुरक्षा से हटेंगे एनएसजी कमांडो

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला एनएसजी की जगह लेंगे सीआरपीएफ जवान

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) को वीआईपी सिक्योरिटी से हटाने का अहम फैसला बुधवार को लिया है। इन कमांडोज की जगह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीअरपीएम) के जवान लेंगे। यह आदेश अगले माह से लागू हो जाएगा। देश में मौजूदा समय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व लाल कृष्ण आडवाणी समेत 9 ऐसे नेता हैं, जिन्हें सिक्योरिटी के तौर पर एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो मिले हुए हैं।
केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए एनएसजी कमांडो को वीआईपी सुरक्षा से हटाते हुए उनकी जगह सीआरपीएफ जवानों को लगाया जाएगा। पार्लियामेंट की सुरक्षा में लगे रिटायर्ड सीआरपीएफ जवानों को स्पेशल ट्रेनिंग देकर वीआईपी सिक्योरिटी विंग में भेजा गया है। इसके लिए बनाई गई नई बटालियन की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद वीआईपी सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। यहां बताते चलें कि सीआरपीएफ के पास पहले से ही 6 वीआईपी सिक्योरिटी बटालियन मौजूद हैं।
इन्हें मिले हैं एनएसजी कमांडो
फिलहाल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, एनसी नेता फारूक अब्दुल्ला और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सुरक्षा में एनएसजी कमांडों तैनात हैं। केंद्र के नए आदेश के बाद इनके पास से ये कमांडो हटा लिए जाएंगे।

×
Date : 17 October 2024 Posted By : EDITOR
राजनाथ-योगी और आडवाणी समेत 9 नेताओं की सुरक्षा से हटेंगे एनएसजी कमांडो
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]