Omkareshwar : श्रावण पर्व की तैयारियों को लेकर ओंकारेश्वर प्रशासन सतर्क
Omkareshwar : श्रावण पर्व की तैयारियों को लेकर ओंकारेश्वर प्रशासन सतर्क, पालकी मार्ग और पार्किंग व्यवस्था पर हुई अधिकारियों की समीक्षा
ओंकारेश्वर | ललित दुबे । श्रावण पर्व की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर ऋषव गुप्ता अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेशरघुवंशी एवं जिले के अधिकारी पुनासा एसडीएम थाना प्रभारी नगर परिषद श्रीजी ज्योतिर्लिंग मंदिर व जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश श्रावण माह में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की ओंकारेश्वर की नगरी भीड़ .उमड़ेगी साथ ही श्रावण सोमवार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है । इस अवसर पर मंदिर से नगर में भगवान ओंकारेश्वर की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाती है, जो नगर भ्रमण करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का अवलोकन किया अधिकारियों ने पालकी यात्रा के संभावित मार्ग का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं। साथ ही नगर की सफाई व्यवस्था, फीडिंग रूम, हो या नगर की अन्य व्यवस्था हो आदि के दिशा-निर्देशक बोर्ड और प्राथमिक उपचार जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान:
आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। तीन प्रमुख पार्किंग स्थान चिन्हित किए गए हैं — कुबेर भंडारी पार्किंग, नया बस स्टैंड पार्किंग और ताम्रकार पार्किंग। इन स्थानों की स्थिति का भौतिक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं जलभराव या कीचड़ की समस्या तो नहीं है।
प्राचीन आरती की बहाली:
नगर के कोठीतीर्थ घाट पर प्राचीन काल से चली आ रही आरती परंपरा को पुनः प्रारंभ करने के निर्देश आज मंदिर ट्रस्ट को दिए ।

