A group of MPs visited Omkareshwar

omkareshwar: हिंदी राजभाषा समिति के सांसदों के दल ने ओंकारेश्वर दौरा, कर ओंकारेश्वर ममलेश्वर के किए दर्शन

omkareshwar: हिंदी राजभाषा समिति के सांसदों के दल ने ओंकारेश्वर दौरा, कर ओंकारेश्वर ममलेश्वर के किए दर्शन

ओंकारेश्वर – ( ललित दुबे ) केंद्र सरकार के द्वारा राजभाषा हिंदी के क्रियान्वयन के लिए एक दल गठित किया गया है। इस दल के सदस्यों ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के साथ ओंकारेश्वर का दौरा किया जहां उन्होंने ओमकारेश्वर और ममलेश्वर के दर्शन भी किए। इस समिति में शामिल विभिन्न विभागों के 36 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया दल इंदौर एवं भोपाल में आयोजित विभिन्न विभागीय बैठकों एवं निरीक्षणों के क्रम में मध्यप्रदेश के दौरे पर था। राजभाषा समिति का यह दौरा केंद्र सरकार द्वारा हिंदी को राजकीय कार्यों में अधिकाधिक प्रयोग में लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।दल में शामिल राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी (मध्यप्रदेश), लोकसभा सांसद शंकर लालवानी (इंदौर), संयोजक उज्जवल रमण (उत्तर प्रदेश), सांसद हरिभाई पटेल , सांसद कुलदीप इंदोरा , राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल सुखदेव मुंडे समेत कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे। सुमेरसिंह सोलंकी ने कहा यह दूसरी उपसमिति, केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत गठित है और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह हैं। यह समिति पूरे देश में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और उसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष शक्तियों से युक्त होकर कार्य करती है। सांसदों ने कहा कि “ओंकारेश्वर नगरी का महत्व अनूठा है — यह नर्मदा तट पर स्थित एकमात्र ज्योतिर्लिंग स्थल है, जिसकी ऐतिहासिक और धार्मिक गरिमा अपार है।” यह भी संदेश दिया गया कि हिंदी भाषा को केवल राजभाषा नहीं बल्कि राष्ट्र की एकता का सूत्र मानते हुए, इसे प्रत्येक कार्यालय और जनजीवन में सक्रिय रूप से अपनाया जाना चाहिए।

×
Date : 06 July 2025 Posted By : EDITOR
omkareshwar: हिंदी राजभाषा समिति के सांसदों के दल ने ओंकारेश्वर दौरा, कर ओंकारेश्वर ममलेश्वर के किए दर्शन
News Image

omkareshwar: हिंदी राजभाषा समिति के सांसदों के दल ने ओंकारेश्वर दौरा, कर ओंकारेश्वर ममलेश्वर के किए दर्शन

ओंकारेश्वर - ( ललित दुबे ) केंद्र सरकार के द्वारा राजभाषा हिंदी के क्रियान्वयन के लिए एक दल गठित किया गया है। इस दल के सदस्यों ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के साथ ओंकारेश्वर का दौरा किया जहां उन्होंने ओमकारेश्वर और ममलेश्वर के दर्शन भी किए। इस समिति में शामिल विभिन्न विभागों के 36 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया दल इंदौर एवं भोपाल में आयोजित विभिन्न विभागीय बैठकों एवं निरीक्षणों के क्रम में मध्यप्रदेश के दौरे पर था। राजभाषा समिति का यह दौरा केंद्र सरकार द्वारा हिंदी को राजकीय कार्यों में अधिकाधिक प्रयोग में लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।दल में शामिल राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी (मध्यप्रदेश), लोकसभा सांसद शंकर लालवानी (इंदौर), संयोजक उज्जवल रमण (उत्तर प्रदेश), सांसद हरिभाई पटेल , सांसद कुलदीप इंदोरा , राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल सुखदेव मुंडे समेत कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे। सुमेरसिंह सोलंकी ने कहा यह दूसरी उपसमिति, केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत गठित है और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह हैं। यह समिति पूरे देश में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और उसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष शक्तियों से युक्त होकर कार्य करती है। सांसदों ने कहा कि “ओंकारेश्वर नगरी का महत्व अनूठा है — यह नर्मदा तट पर स्थित एकमात्र ज्योतिर्लिंग स्थल है, जिसकी ऐतिहासिक और धार्मिक गरिमा अपार है।” यह भी संदेश दिया गया कि हिंदी भाषा को केवल राजभाषा नहीं बल्कि राष्ट्र की एकता का सूत्र मानते हुए, इसे प्रत्येक कार्यालय और जनजीवन में सक्रिय रूप से अपनाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 करोड़ की लागत से बनी अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला का किया लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 करोड़ की लागत से बनी अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला का किया लोकार्पण 10 हजार गौवंश के संरक्षण और सेवा की होगी व्यवस्था, गौशाला को 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा गौमाता के बिना हमारी संस्कृति और कृषि व्यवस्था अधूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल : […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को मिलेगा सम्मान प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होंगे गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान कार्यक्रम भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर्व पर आयोजित पशुपालक सम्मान समारोह में […]