Sputnik V in India

Sputnik V in India: भारत में पैनेशिया बायोटेक और RDIF करेंगे ‘स्पूतनिक-वी वैक्सीन’ (Sputnik V ) का उत्पादन

नई दिल्ली। देश में वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार की कोशिश है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण जल्द हो जाए। बता दें कि पहले 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा था लेकिन बाद इसकी उम्र सीमा कम कर दी गई। फिलहाल वैक्सीन की कमी को लेकर आ रही खबरों के बीच अब अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल अभी तक देश में कोविशील्ड और कोवैक्सीन के ही टीके देशवासियों को लगाए जा रहे थे। ऐसे में रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी वैक्सीन (Sputnik V) की पहुंच भी लोगों तक होगी। गौरतलब है कि देश में स्पूतनिक-वी ने तीसरी अहम वैक्सीन के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और इसे खासा प्रभावशाली भी बताया जा रहा है। बता दें कि इस वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर यह है कि, भारत में स्पूतनिक-वी का उत्पादन पैनेशिया बायोटेक और आरडीआईएफ शुरू करेंगे। इसके तहत दोनों कंपनियां 10 करोड़ खुराक प्रति वर्ष तैयार करेंगी। दरअसल इस वैक्सीन के उत्पादन के बाद से देश में वैक्सीनेशन अभियान में तेजी आएगी। वहीं अभी हाल ही में स्पूतनिक वी वैक्सीन ने देश में अपनी एक डोज की कीमत का ऐलान कर दिया था। बता दें कि भारत में स्पूतनिक V की कीमत 948 रुपये प्लस 5% जीएसटी होगी। इसका मलतब यह हुआ कि, 948 रुपये के अलावा इस पर 5% के साथ एक डोज 995.40 रुपये की पड़ेगी।

×
Date : 25 May 2021 Posted By : EDITOR
Sputnik V in India: भारत में पैनेशिया बायोटेक और RDIF करेंगे ‘स्पूतनिक-वी वैक्सीन’ (Sputnik V ) का उत्पादन
News Image

नई दिल्ली। देश में वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार की कोशिश है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण जल्द हो जाए। बता दें कि पहले 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा था लेकिन बाद इसकी उम्र सीमा कम कर दी गई। फिलहाल वैक्सीन की कमी को लेकर आ रही खबरों के बीच अब अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल अभी तक देश में कोविशील्ड और कोवैक्सीन के ही टीके देशवासियों को लगाए जा रहे थे। ऐसे में रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी वैक्सीन (Sputnik V) की पहुंच भी लोगों तक होगी। गौरतलब है कि देश में स्पूतनिक-वी ने तीसरी अहम वैक्सीन के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और इसे खासा प्रभावशाली भी बताया जा रहा है। बता दें कि इस वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर यह है कि, भारत में स्पूतनिक-वी का उत्पादन पैनेशिया बायोटेक और आरडीआईएफ शुरू करेंगे। इसके तहत दोनों कंपनियां 10 करोड़ खुराक प्रति वर्ष तैयार करेंगी। दरअसल इस वैक्सीन के उत्पादन के बाद से देश में वैक्सीनेशन अभियान में तेजी आएगी। वहीं अभी हाल ही में स्पूतनिक वी वैक्सीन ने देश में अपनी एक डोज की कीमत का ऐलान कर दिया था। बता दें कि भारत में स्पूतनिक V की कीमत 948 रुपये प्लस 5% जीएसटी होगी। इसका मलतब यह हुआ कि, 948 रुपये के अलावा इस पर 5% के साथ एक डोज 995.40 रुपये की पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

📰 Generate e-Paper Clip MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से […]

हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार

📰 Generate e-Paper Clip हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार शिमला। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक बार फिर बाजार से त्रण लेने का फैसला किया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से 600 […]