Panic spread after mortar shells were found in Jammu Kashmir

Jammu Kashmir के मोर्टार शैल मिलने से फैली दहशत, मौके पर पहुंचा सुरक्षा दल

 

Jammu Kashmir के मोर्टार शैल मिलने से फैली दहशत, मौके पर पहुंचा सुरक्षा दल

ऊधमपुर : ऊधमपुर से करीब 4 किलोमीटर दूर मियां बाग क्षेत्र में पुलिस ने एक जिंदा मोर्टार शैल बरामद किया गया है, जिसे समय रहते बम निरोधक दस्ते द्वारा जगानू पुल के समीप एकांत स्थान पर धमाका कर डिफ्यूज कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने मियां बाग क्षेत्र में एक मोर्टार शैल पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी ऊधमपुर रघुवीर सिंह चौधरी तुरंत बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। शैल को जगानू पुल के समीप एकांत स्थान पर ले जाया गया तथा वहां पर बम निरोधक दस्ते ने गहरा गड्ढा खोदकर उसे डिफ्यूज कर दिया। ऐसा लगता है कि पिछले दिनों काफी बरसात हुई थी और यह मोर्टार शैल यहां पानी में बहकर आ गया होगा। जहां से इसे बरामद किया गया वहां एयरफोर्स का स्टेशन भी है। दूसरी बात यह है कि किसी शरारती तत्व की भी यह शरारत हो सकती है, क्योंकि रेलवे ट्रैक भी साथ जा रहा है, परंतु समय रहते ही इसका पता चल गया। अगर इसका पता नहीं चलता तो बहुत बड़ी घटना भी हो सकती थी। वहीं पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है कि यह शैल कहां से आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आयोग ने पंजाब के 26 आईएएस और 7 आईपीएस को सौंपी 5 राज्यों के चुनाव की कमान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आयोग ने पंजाब के 26 आईएएस और 7 आईपीएस को सौंपी 5 राज्यों के चुनाव की कमान -यह अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और 4 मई को नतीजे आने तक राज्यों में रहेंगे तैनात नई दिल्ली। केंद्र के चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश […]

ईरान-इजराइल युद्ध एलपीजी संकट के बाद अब पेट्रोल पंपों की ओर बढ़ा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ईरान-इजराइल युद्ध एलपीजी संकट के बाद अब पेट्रोल पंपों की ओर बढ़ा तेल कंपनियों ने किया नया नियम लागू, आम जनता पर भी पड़ेगा असर! नई दिल्‍ली । ईरान और इजराइल के युद्ध एलपीजी सप्‍लाई पर संकट के बाद अब धीरे-धीरे पेट्रोल पंपों की ओर भी बढ़ रहा है। देश […]