Paris Paralympics 2024 India got 5th medal in Paris Paralympics

Paris Paralympics 2024 : पेरिस पैरालंपिक में भारत को मिला 5वां मेडल

नई दिल्ली। पेरिस में खेली जा रही पैरालंपिक प्रतिस्पर्धा में आज का दिन भारत के अच्छा रहा। भारत की निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस की बदौलत देश के नाम आज 5वां मेडल आया है। रुबीना ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल (एसएस-1) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता पाई। इससे पहले पैरालंपिक के दूसरे दिन भारत के हिस्से एक गोल्ड चार मेडल आए थे। आज के इस ब्रॉन्ज मेडल की बदौलत भारत के पास अब तक 5 मेडल आ चुके हैं जिनमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज शामिल हैं। आपको बता दें कि एसएच-1 श्रेणी में उन निशानेबाजों को शामिल किया जाता है जिनके हाथ, बांहों, निचले धड़ या पैरों में विकार होता है।
इस उपलब्धि के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सचिन तेंदुलकर ने रुबीना को बधाई दी है। पैरों से 40 फीसदी दिव्यांग रुबीना फ्रांसिस मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं। रुबीना इससे पहले भी कई बार देश के लिए मेडल जीत चुकी हैं। वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप-2023 में रुबीना ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। उससे पहले 2017 में बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप में रुबीना ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। रुबीना के पिता पेशे से मैकेनिक हैं और मां अस्पताल में नर्स का काम करती हैं।

×
Date : 01 September 2024 Posted By : EDITOR
Paris Paralympics 2024 : पेरिस पैरालंपिक में भारत को मिला 5वां मेडल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]