Rahul Dravid's son Samit selected in India's Under 19 team

राहुल द्रविड़ के बेटे समित का भारत की अंडर 19 टीम में हुआ चयन

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार रहे टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के लिए आज का दिन बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। दरअसल राहुल के बेटे समित का भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वन डे और फोर डे सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान किया है जिसमें समित द्रविड़ को भी शामिल किया गया है। फैंस को उम्मीद है कि समित भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पिता राहुल द्रविड़ की ही तरह बड़े रिकॉर्ड बनाएंगे और देश के साथ अपने पिता और अपना भी नाम रोशन करेंगे। आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीमों के बीच वनडे और फोर डे सीरीज खेली जानी है।
भारत में 21 सिंतबर से खेली जाने वाली इस सीरीज में तीन वनडे और दो फोर डे मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने दोनों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है और दोनों ही टीमों में समित को जगह मिली है। गौरतलब है कि समित द्रविड़ ने इससे पहले कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की टी20 लीग महाराजा ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। इस लीग में समित मैसूरू वॉरियर्स की तरफ से खेले थे। हालांकि यह लीग समित के लिए अच्छी नहीं रही। पूरे टूर्नामेंट में समित का सर्वाधिक स्कोर सिर्फ 33 रन का था।

×
Date : 01 September 2024 Posted By : EDITOR
राहुल द्रविड़ के बेटे समित का भारत की अंडर 19 टीम में हुआ चयन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]