PCB must take a tough stand now: Afridi

पीसीबी अब कड़ा रुख अपनाये : अफरीदी

पीसीबी अब कड़ा रुख अपनाये : अफरीदी

कराची । पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को अब कड़ा रुख अपनाना चाहिये। अफरीदी ने कहा कि भारतीय बोर्ड (बीसीसीआई) अगर अपनी टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए नहीं भेजती तो हमें भी किसी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम नहीं भेजनी चाहिये।
एक कार्यक्रम में अफरीदी ने कहा कि पीसीबी को क्रिकेट संबंधों पर कड़ा रुख अपनाना होगा। इसके साथ ही उसे मजबूत निर्णय लेने के लिए आत्मनिर्भर भी बनना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘पीसीबी को मजबूत और आत्मनिर्भर होने के साथ ही सैद्धांतिक फैसले भी लेने चाहिए। भारतीय टीम अगर पाकिस्तान में आकर नहीं खेल सकती है तो हमें भी भारत जाकर नहीं खेलना चाहिये।
गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी-मार्च के बीच पाकिस्तान में होने वाली है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मैच पाक में खेलने से इनकार कर दिया है और उसकी जगह पर टूर्नामेंट को ‘हाइब्रिड मॉडल में कराने को कहा है जिससे पीसीबी सहमत नहीं है और उसने शर्त रखी है कि उसके भारत में होने वाले आईसीसी मुकाबले भी तटस्थ स्थल पर रखे जाने चाहिये। अफरीदी ने कहा कि आईसीसी को भी अब यह तय करना है कि क्या वह केवल पैसा कमाना चाहता है या प्रत्येक सदस्य देश को क्रिकेट खेलने का पूरा अवसर देना चाहता है। अगर वह ऐसा नहीं करता तो ये विश्व क्रिकेट के लिए नुकसानदेह रहेगा।

×
Date : 10 December 2024 Posted By : EDITOR
पीसीबी अब कड़ा रुख अपनाये : अफरीदी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए UNN: भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE को 7 विकेट से हरा दिया। दोहा में मंगलवार को टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन चेज कर दिए। मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। […]

IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर

📰 Generate e-Paper Clip IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर’, सांस थाम देने वाले मैच में मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत नई दिल्ली। मनल चौहान और मोहित उल्वा ने शनिवार को 8 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनकर भारत को रिकॉर्ड […]