PM expressed grief over Mahendragarh school bus accident

महेंद्रगढ़ स्‍कूल बस हादसे पर PM ने जताया दुख, जिन्होंने दुर्घटना में अपने बच्चों को खोया है…

 

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुरुवार को हरियाणा में सड़क दुर्घटना में छह स्कूली बच्चों की मौत और 20 अन्य के घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया। मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने बच्चों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है।” शाह ने कहा, ‘‘हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुई स्कूल बस दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृत बच्चों के शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। घायल बच्चों को स्थानीय प्रशासन की ओर से सहायता मुहैया कराई जा रही है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।’ दत्तात्रेय ने घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मैं नारनौल में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में बहुमूल्य जिंदगियों की हानि से बहुत दुखी हूं। दिवंगत आत्माओं को शाश्वत शांति मिले! मेरी हार्दिक संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।” राज्यपाल ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घटना पर दुख जताया है। सैनी ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा ‘‘मेरी सहानुभूति उन दु:खी परिवारों के साथ है जिन्होंने अपने बच्चों को खो दिया है। स्थानीय प्रशासन घायलों की मदद के लिए मौजूद है। मैं घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
गौरतलब है कि हरियाणा में महेंद्रगढ़ के कनीना इलाके में आज जीएल पब्लिक स्कूल की बस के पेड़ से टकरा जाने से छह बच्चों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्कूल में आज सार्वजनिक अवकाश था, लेकिन यहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बच्चों को लेने के लिए बस भेजी गई थी जिसमें करीब 35-40 बच्चे सवार थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में छह बच्चों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू Mumbai: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आज ,1 अगस्त से देशभर में कई बड़े नियम लागू हो गए हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर […]

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई ग्लासगो। ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। भारतीय जूडोकाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन […]