G7 Summit : G-7 समिट में पहुंचे PM मोदी, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने किया स्वागत, व्यापार समेत कई मुद्दों पर जोर - Update Now News

G7 Summit : G-7 समिट में पहुंचे PM मोदी, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने किया स्वागत, व्यापार समेत कई मुद्दों पर जोर

PM Modi in G-7 Summit Canada: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 Summit में भाग लेने के लिए कनाडा के कैलगरी पहुंच गए हैं, उन्हें कनैनिस्किस में हो रहे G-7 समिट में हिस्सा लेना है. 15 जून को पीएम मोदी 3 देशों की चार दिवसीय दौरे पर रवाना हुए थे. पीएम मोदी साइप्रस से कनाडा पहुंचे है. बीते एक दशक में प्रधानमंत्री मोदी की ये पहली कनाडा यात्रा है. वो वहां कई अहम मुद्दों पर दुनिया भर के बड़े नेताओं से चर्चा कर सकते हैं. ये समिट ऐसे समय हो रही है, जब दुनिया में एक तरफ़ रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है तो दूसरी तरफ इजरायल और ईरान के बीच जंग चल रही है. इसके पहले गाजा में चली इजरायली कार्रवाई पर दुनिया भर की नजर रही है.
पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की मुलाकात
कनाडा के कानानास्किस में चल रहे 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यंग से मुलाकात की। यह बैठक समिट के इतर हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-दक्षिण कोरिया के विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान व्यापार और अर्थव्यवस्था, नई और उभरती तकनीकें, ग्रीन हाइड्रोजन, जहाज निर्माण, संस्कृति और लोगों के आपसी संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए। इस मुलाकात को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने वाला अहम कदम माना जा रहा है।
मैक्सिकन राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी
शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कनानास्किस में मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, फार्मास्यूटिकल्स, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डिजिटल नवाचार में भारत-मैक्सिको सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही पीएम मोदी और मैक्सिकन राष्ट्रपति शीनबाम ने ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं सहित प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बातचीत की।

कनाडा के कानानास्किस में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से मुलाकात की। यह मुलाकात सम्मेलन के इतर हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि जी-7 समिट में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति श्री सिरिल रामाफोसा से बातचीत कर खुशी हुई।

×
Date : 18 June 2025 Posted By : EDITOR
G7 Summit : G-7 समिट में पहुंचे PM मोदी, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने किया स्वागत, व्यापार समेत कई मुद्दों पर जोर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बहनों को बड़ा तोहफा, 1.25 करोड़ खातों में पहुंचे 1834 करोड़ रुपये

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरात्रि के पावन पर्व पर दी बहनों को सौगात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बहनों को बड़ा तोहफा, 1.25 करोड़ खातों में पहुंचे 1834 करोड़ रुपये लाड़ली बहना योजना की 41वीं किश्त 1 करोड़ 25 लाख बहनों के खातों में 1834 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित […]