Raj Kushwaha turned out to be Sanjay Verma

MP: राज कुशवाह ही निकला संजय वर्मा, सोनम ने 112 बार की थी फोन पर बात

MP: राज कुशवाह ही निकला संजय वर्मा, सोनम ने 112 बार की थी फोन पर बात

Indore: राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी इंदौर पुलिस को एक बड़ा सुराग हाथ लगा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम जिस संजय वर्मा नाम के शख्स के मोबाइल नंबर पर लगातार बातचीत किया करती थी, वह नंबर दरअसल प्रेमी राज कुशवाहा ही इस्तेमाल करता था. सोनम ने 25 दिन में 112 बार फोन पर बात की थी.
पुलिस के अनुसार, सोनम और उस नंबर पर मौजूद शख्स के बीच लंबी-लंबी बातचीत होती थी. पहले माना जा रहा था कि यह नंबर किसी संजय वर्मा नाम के व्यक्ति का है, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर हैरान करने वाला खुलासा हुआ कि इस नंबर का उपयोग कोई और नहीं बल्कि खुद राज कुशवाहा कर रहा था. इस बात की पुष्टि तब हुई जब मध्यप्रदेश में इस नाम को लेकर खबरें सामने आईं और मीडिया में चर्चाएं तेज हुईं. इसके बाद इंदौर पुलिस ने मेघालय पुलिस से संपर्क किया और बातचीत के आधार पर यह अहम जानकारी सामने आई.पुलिस अधिकारी अब यह मान रहे हैं कि संजय वर्मा नाम की आड़ में राज कुशवाहा ने पहचान छिपाकर सोनम से संपर्क बनाए रखा. मामले में आगे की जांच अब इसी नंबर और उससे जुड़ी कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स के आधार पर तेज कर दी गई है. इस खुलासे के बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है और पुलिस की जांच अब राज कुशवाहा की गतिविधियों पर और अधिक केंद्रित हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें इंदौर। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर सिंहस्थ के मद्देनजर महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था […]

‘इंडी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘इंडी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी’ त्रिशूर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन इंडी का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने उन खबरों को सिर से खारिज किया जिनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके (तमिलगा […]