PM मोदी ने राष्ट्र को सौंपा देश का पहला वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन, देश का पहला ISO सर्टिफाइड स्टेशन - Update Now News

PM मोदी ने राष्ट्र को सौंपा देश का पहला वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन, देश का पहला ISO सर्टिफाइड स्टेशन

भोपाल: भोपाल के जंबूरी मैदान में जनजातीय गौरव दिवस में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी से कार से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने एयरपोर्ट की तरह बने देश के पहले विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन रानी कमलापति का लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने स्टेशन पहुंचकर 5 से 10 मिनट भ्रमण कर सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, राज्यपाल मंगू भाई पटेल और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भी उनके साथ हैं। आधुनिक सुविधाएं से बने इस रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। प्रधानमंत्री के भाषण के बाद स्टेशन आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। पीएम मोदी ने उज्जैन-इंदौर व इंदौर-उज्जैन मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी द्वारा रेलवे स्टेशन का अवलोकन करने के बाद सीएम शिवराज ने मंच से पीएम का धन्यावाद किया। उन्होंंने कहा कि ये मोदी विजन ही है जिससे देश बदल रहा है। रेलवे स्टेशन बदल रहे हैं। आज मोदी विजन दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। रेलवे को अनेकों सौगात देने के लिए मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं।
वहीं पीएम मोदी ने कहा कि आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के रूप में देश का पहला ISO सर्टिफाइड स्टेशन मिला। देश का पहला पीपीपी मॉडल आधारित रेलवे स्टेशन देश को समर्पित किया गया है। जो सुविधाएं कभी एयरपोर्ट में मिला करती थीं, वो आज रेलवे स्टेशन में मिल रही हैं। रेलवे द्वारा किसानों को माल ढुलाई में बहुत छूट भी दी जा रही है। इसका बहुत बड़ा लाभ देश के छोटे किसानों को भी हो रहा है। उन्हें नए बाजार मिले हैं, उन्हें नया सामर्थ्य मिला है। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ किसानों को, विद्यार्थियों को, व्यापारियों और उद्यमियों को होता है। आज हम देखते हैं कि किस तरह रेल के माध्यम से देश के कोने-कोने के किसान दूर दराज तक अपनी उपज भेज पा रहे हैं।

रानी कमलापति स्‍टेशन की खासियत

रानी कमलापति स्‍टेशन को पूरी तरह से री-डेवलप किया गया है।
इस स्‍टेशन में एक एयर कॉन्‍कोर्स है, जिसमें एयरपोर्ट की तरह दुकानें और कैफेटेरिया है।
रानी कमलापति स्‍टेशन में 900 यात्री एयर कॉन्‍कोर में बैठ सकते हैं।
एक साथ एक प्लेटफार्म पर 2000 हजार यात्री ट्रेनों का इंतजार कर सकते हैं।
दो सब-वे बनाए गए हैं, एक साथ 1500 यात्री इस अंडरग्राउंड सब-वे से गुजर सकेंगे।
इस स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सभी लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी।
यह अन्य भारतीय रेलवे स्टेशनों की भीड़भाड़ से अलग और एकदम अनूठा वर्ल्ड क्लास स्टेशन है।
यह देश का पहला स्टेशन, जिसमें यहां से आने और जाने वाले यात्रियों को अलग-अलग रास्ते मिलेंगे।
देश में पहली बार यहां 36 फीट चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है, जिससे लोग आसानी से गुजर सकेंगे।

×
Date : 16 November 2021 Posted By : EDITOR
PM मोदी ने राष्ट्र को सौंपा देश का पहला वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन, देश का पहला ISO सर्टिफाइड स्टेशन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]