PM Modi held a meeting with Amit Shah and JP Nadda

PM मोदी ने अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ की बैठक

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की। शाह और नड्डा इस बैठक के लिए प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि अमित शाह और जेपी नड्डा ने आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी द्वारा की जा रही तैयारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को राजनीतिक घटनाक्रम, पार्टी की चुनावी तैयारी और खासतौर से लोकसभा की 160 कमजोर माने जाने वाले सीटों पर अब तक किए गए कार्यक्रमों से अवगत कराया। आपको बता दें कि, भाजपा ने सैद्धान्तिक तौर पर यह फैसला कर लिया है कि पार्टी सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली, राहुल गांधी के वायनाड, डिंपल यादव के मैनपुरी, कमलनाथ के छिंदवाड़ा और सुप्रिया सुले के बारामती लोकसभा सहित अपने लिए कमजोर माने जाने वाले देश की 160 लोक सभा सीटों पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर चुनाव की घोषणा से पहले ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देगी। इसे लेकर जेपी नड्डा और अमित शाह आगामी दिनों में एक बड़ी बैठक भी करने जा रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी मौजूद रहने की संभावना है।

×
Date : 02 September 2023 Posted By : EDITOR
PM मोदी ने अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ की बैठक
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

शारदीय नवरात्रि 2026: आज से शुरू हुआ मां दुर्गा की आराधना का महापर्व!

📰 Generate e-Paper Clip शारदीय नवरात्रि 2026: आज से शुरू हुआ मां दुर्गा की आराधना का महापर्व! 11 अक्टूबर से नवरात्रि का शुभारंभ, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा भक्ति, शक्ति और आस्था के नौ दिन! रविवार, 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा और शुभ […]

बौखलाहट नहीं काबू कर पा रहे एलन मस्क, फिर उगला जहर

📰 Generate e-Paper Clip बौखलाहट नहीं काबू कर पा रहे एलन मस्क, फिर उगला जहर नई दिल्ली। उपग्रह संचार कंपनी स्टारलिंक को भारत में कारोबार की अनुमति नहीं मिलने से अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क अपनी बौखलाहट पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को लगातार तीसरे दिन उन्होंने इस मुद्दे पर जहर उगला। इस […]