PM Modi held talks with President of Poland on Ukraine

PM मोदी ने पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ यूक्रेन, पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों पर की चर्चा

 

पीएम मोदी ने पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ यूक्रेन, पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों पर की चर्चा

वारसॉ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा ने गुरुवार को यहां बेल्वेडर पैलेस में हुई द्विपक्षीय बैठक में दौरान खाद्य प्रसंस्करण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ऊर्जा और बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-पोलैंड साझेदारी को गहरा करने पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय ने बैठक के बाद बताया, “उन्होंने भारत-पोलैंड संबंधों को बढ़ाकर रणनीतिक साझेदारी में बदलने का स्वागत किया। उन्होंने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्षों सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन गंगा के दौरान यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में पोलैंड की अमूल्य और समय पर सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।”मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश नागरिकों के लिए अधिक लाभ सुनिश्चित करने के लिए एक सामाजिक सुरक्षा समझौते पर भी सहमत हुए हैं। बैठक के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत पोलैंड के साथ मधुर संबंधों को बहुत महत्व देता है। हम आने वाले समय में दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं।”राष्ट्रपति डूडा के कार्यालय ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच चर्चा के प्रमुख विषयों में से एक यूक्रेन में चल रहे युद्ध और इसके वैश्विक परिणाम थे। पोलैंड के राष्ट्रपति के अंतर्राष्ट्रीय नीति ब्यूरो के प्रमुख मिज़्को पावलक ने बैठक से पहले घोषणा की कि राष्ट्रपति डूडा और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बातचीत का एक महत्वपूर्ण विषय “प्रधानमंत्री मोदी की हाल की मास्को यात्रा के संदर्भ में सुरक्षा मुद्दे और यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रामकता के अलावा स्विट्जरलैंड में शांति शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत और शांति प्रक्रिया में इसकी भूमिका भी होगी, जिसमें भारत ने भाग लिया था।”पोलिश वेब पोर्टल इंटरिया के साथ एक साक्षात्कार में पावलक ने कहा कि “चर्चा का एक अतिरिक्त आयाम राष्ट्रपति डूडा की हाल की चीन यात्रा होगी”। पीएम मोदी की पोलैंड यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर हो रही है। पोलैंड में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की आखिरी यात्रा 1979 में हुई थी।

×
Date : 23 August 2024 Posted By : EDITOR
PM मोदी ने पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ यूक्रेन, पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों पर की चर्चा
News Image

 

पीएम मोदी ने पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ यूक्रेन, पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों पर की चर्चा

वारसॉ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा ने गुरुवार को यहां बेल्वेडर पैलेस में हुई द्विपक्षीय बैठक में दौरान खाद्य प्रसंस्करण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ऊर्जा और बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-पोलैंड साझेदारी को गहरा करने पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय ने बैठक के बाद बताया, "उन्होंने भारत-पोलैंड संबंधों को बढ़ाकर रणनीतिक साझेदारी में बदलने का स्वागत किया। उन्होंने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्षों सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन गंगा के दौरान यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में पोलैंड की अमूल्य और समय पर सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।"मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश नागरिकों के लिए अधिक लाभ सुनिश्चित करने के लिए एक सामाजिक सुरक्षा समझौते पर भी सहमत हुए हैं। बैठक के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, "भारत पोलैंड के साथ मधुर संबंधों को बहुत महत्व देता है। हम आने वाले समय में दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं।"राष्ट्रपति डूडा के कार्यालय ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच चर्चा के प्रमुख विषयों में से एक यूक्रेन में चल रहे युद्ध और इसके वैश्विक परिणाम थे। पोलैंड के राष्ट्रपति के अंतर्राष्ट्रीय नीति ब्यूरो के प्रमुख मिज़्को पावलक ने बैठक से पहले घोषणा की कि राष्ट्रपति डूडा और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बातचीत का एक महत्वपूर्ण विषय "प्रधानमंत्री मोदी की हाल की मास्को यात्रा के संदर्भ में सुरक्षा मुद्दे और यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रामकता के अलावा स्विट्जरलैंड में शांति शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत और शांति प्रक्रिया में इसकी भूमिका भी होगी, जिसमें भारत ने भाग लिया था।"पोलिश वेब पोर्टल इंटरिया के साथ एक साक्षात्कार में पावलक ने कहा कि "चर्चा का एक अतिरिक्त आयाम राष्ट्रपति डूडा की हाल की चीन यात्रा होगी"। पीएम मोदी की पोलैंड यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर हो रही है। पोलैंड में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की आखिरी यात्रा 1979 में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]