PM Modi in MP PM Modi reached Damoh amid first phase of voting

PM Modi in MP: पहले चरण के मतदान के बीच दमोह पहुंचे पीएम मोदी

 

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लोग सनातन को मलेरिया और डेंगू कहते हैं भगवान राम की पूजा को पाखंड बताते हैं। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा – की आतंक का सप्लायर पड़ोसी आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में वह भाजपा सरकार है जो ना किसी से दबती है और ना किसी के सामने झुकती है स्थिर सरकार कैसे देश और देशवासियों के हित में काम करती है यह हमने बीते 5 वर्षों में देखा है। कोरोना के समय इतना बड़ा संकट आया मजबूत भाजपा सरकार पूरी दुनिया से हर भारतीय को सुरक्षित भारत लेकर आई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बेचैन कर रही हैं। वह कहते हैं की तीसरी बार भाजपा सरकार आई तो देश में आग लग जाएगी। इंडिया गठबंधन के लोग मोदी को आए दिन धमकियां दे रहे हैं लेकिन मोदी इन धमकियों से न पहले डरा है और न कभी डर सकता है प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब दुनिया में युद्ध का माहौल हो घटनाएं घट रही हो तो भारत में युद्ध स्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी है। यह काम पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकारी कर सकती है।
पीएम मोदी ने वोट डालने की भी लोगों से अपील की है उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग चल रही है सभी लोग अपना वोट जरूर डालें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जिनके पास गारंटी देने के लिए कुछ नहीं है। उनकी गारंटी मोदी ने ली है मुद्रा योजना के तहत ऐसे युवाओं को लाखों करोड़ों रुपए का ऋण दिया है भाजपा ने घोषणा पत्र में घोषणा की है की मुद्रा योजना में मदद को बढ़ाकर 20 लाख रुपए तक किया जाएगा।

×
Date : 19 April 2024 Posted By : EDITOR
PM Modi in MP: पहले चरण के मतदान के बीच दमोह पहुंचे पीएम मोदी
News Image

 

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लोग सनातन को मलेरिया और डेंगू कहते हैं भगवान राम की पूजा को पाखंड बताते हैं। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा - की आतंक का सप्लायर पड़ोसी आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में वह भाजपा सरकार है जो ना किसी से दबती है और ना किसी के सामने झुकती है स्थिर सरकार कैसे देश और देशवासियों के हित में काम करती है यह हमने बीते 5 वर्षों में देखा है। कोरोना के समय इतना बड़ा संकट आया मजबूत भाजपा सरकार पूरी दुनिया से हर भारतीय को सुरक्षित भारत लेकर आई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बेचैन कर रही हैं। वह कहते हैं की तीसरी बार भाजपा सरकार आई तो देश में आग लग जाएगी। इंडिया गठबंधन के लोग मोदी को आए दिन धमकियां दे रहे हैं लेकिन मोदी इन धमकियों से न पहले डरा है और न कभी डर सकता है प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब दुनिया में युद्ध का माहौल हो घटनाएं घट रही हो तो भारत में युद्ध स्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी है। यह काम पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकारी कर सकती है।
पीएम मोदी ने वोट डालने की भी लोगों से अपील की है उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग चल रही है सभी लोग अपना वोट जरूर डालें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि जिनके पास गारंटी देने के लिए कुछ नहीं है। उनकी गारंटी मोदी ने ली है मुद्रा योजना के तहत ऐसे युवाओं को लाखों करोड़ों रुपए का ऋण दिया है भाजपा ने घोषणा पत्र में घोषणा की है की मुद्रा योजना में मदद को बढ़ाकर 20 लाख रुपए तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]