सिलचर में कांग्रेस पर हमलावर हुए पीएम मोदी…..खुद हराने की ऐतिहासिक सेंचुरी बनाने वाली
सिलचर में कांग्रेस पर हमलावर हुए पीएम मोदी…..खुद हराने की ऐतिहासिक सेंचुरी बनाने वाली
-कांग्रेस का सिर्फ एक ही काम मोदी को गाली देना, अफवाहें फैलाना
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन शनिवार को सिलचर में कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में असम के युवाओं को खूब गुमराह किया। उन्हें हिंसा और आतंकवाद के रास्ते पर धकेला। लेकिन आज यह राज्य सुनहरे अवसरों का सागर है। पीएम मोदी ने कहा कि असम सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए रास्ते खोले, युवाओं को स्कॉलरशिप दी। बीजेपी के शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थय सेवा बड़ी जिम्मेदारी रही हैं। असम ने पहले इस बारे में बहुत कुछ झेला है। लेकिन आज असम इन सब सेवाओं का बड़ा हब बनकर सामने आ रहा है। कांग्रेस ने असम को फूट डालो, राज करो नीति में रखा। आज असम खुला आसमान है। असम भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर का अहम हिस्सा बन रहा है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को भुला दिया था, लेकिन बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने असम को सीधे दिल्ली से कनेक्ट किया हैं, जिसकी हर जगह चर्चा है। नॉर्थ ईस्ट आज दक्षिण एशिया जोड़ने वाला सेतु बन रहा है। इसके पहले पीएम मोदी ने सिलचर में 23,550 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सिचलर को बराक घाटी का गेटवे है। लेकिन कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को दिल्ली से और दिल से दूर रखा था।
पीएम मोदी ने कहा कि आज असम मेडिकल कॉलेज, एम्स का सशक्त नेटवर्क बन रहा है। अब हम सभी लोगों को ऐसी हर ताकत को मुंहतोड़ जवाब देना है जो असम को पुराने दौर में ढकेलने की कोशिश करती है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं सिलचर को सावधान करता हूं, देश का हर राज्य कांग्रेस को सबक सिखा रहा है। इसलिए कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है। सिलचर ने कांग्रेस को असम से बाहर निकाला है। कांग्रेस खुद हराने की ऐतिहासिक सेंचुरी बनाने वाली है। कांग्रेस के नेता देश को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। देश की राजधानी दिल्ली में इतनी बड़ी एआई समिट सफलतापूर्वक पूरी हुई, दुनियाभर के नेता, टेक्नोलॉजी कंपनी के लीडर दिल्ली आए थे। लेकिन हताश कांग्रेस ने एआई समिट को बदनाम के लिए कपड़ा फाड़ प्रदर्शन किया।
पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश ने कांग्रेस के इस कपड़ा फाड़ भद्दे प्रदर्शन की बुराई की। लेकिन दिल्ली का कांग्रेस का सबसे बड़ा परिवार इस भददी हरकत को अपना मेडल मान रहा है। दुनिया में चारों तरफ, हमारे पड़ोस में युद्ध के हालात हैं। इसकारण बनी स्थितियों से निपटने के लिए हमारे देश के नागरिकों के लिए कम से कम मुसीबतें आए, इसके लिए हमारी सरकार दिनरात प्रयास कर रही हैं। इस समय कांग्रेस से उम्मीद थी कि वहां जिम्मेदार राजनैतिक दल की भूमिका निभाए, लेकिन वह एक बार फिर फेल हो गई। कांग्रेस कोशिश में है कि देश में पैनिक पैदा हो और देश मुश्किल में फंस जाए।
10 साल के अंदर हमारी सरकार यहां के किसानों की जेब में सीधे 20,000 करोड़ डाले हैं। कांग्रेस के 10 साल के शासन के दौरान, भले ही प्रधानमंत्री असम से चुने गए थे, लेकिन उन्होंने एक पैसा भी नहीं दिया। जब दुनिया युद्धों का सामना कर रही है। हमारी कोशिश है कि देश के लोगों पर असर कम कर सकें। लेकिन कांग्रेस ज़िम्मेदार राजनीतिक दल न बनकर लोगों के बीच घबराहट फैलाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के पास असम और देश के लिए कोई विजन नहीं है, वे बस मोदी को गाली देना, अफवाहें फैलाना और लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ बोलना जानते हैं।
