Nyay Samvad Yatra: Rahul's roar in Bihar Congress's new political

न्याय संवाद यात्रा: बिहार में राहुल की हुंकार, कांग्रेस का नया सियासी वार!

न्याय संवाद यात्रा: बिहार में राहुल की हुंकार, कांग्रेस का नया सियासी वार!

– बिहार में कांग्रेस की न्याय संवाद यात्रा की शुरुआत, राहुल गांधी करेंगे उद्घाटन
– युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज बनेगी कांग्रेस
– नौकरी दो, पलायन रोको के बाद न्याय संवाद
– राहुल गांधी दरभंगा में करेंगे संवाद
– 60 जगहों पर एक साथ संवाद

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश में अपने चुनावी अभियान को और तेज कर दिया है। नौकरी दो, पलायन रोको यात्रा के बाद अब कांग्रेस न्याय संवाद यात्रा शुरू करने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत 15 मई को दरभंगा से होगी, जहां लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी स्वयं इस अभियान का शुभारंभ करेंगे।
राहुल गांधी दरभंगा में छात्राओं के साथ संवाद करेंगे और इस यात्रा का औपचारिक आगाज करेंगे। कांग्रेस की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं, किसानों और मजदूरों के मुद्दों को केंद्र में लाना है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैया कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब राहुल गांधी दरभंगा में संवाद कर रहे होंगे, उसी समय राज्य के 60 से अधिक स्थानों पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता समानांतर संवाद करेंगे। यह संवाद युवाओं की समस्याओं, किसानों की दुर्दशा और मजदूरों की तकलीफों पर केंद्रित रहेगा।
कन्हैया कुमार ने कहा, यह यात्रा केवल एक चुनावी अभियान नहीं है, बल्कि यह बिहार के युवाओं, किसानों और मजदूरों की समस्याओं को उठाने का मंच है। हम उनकी आवाज़ को सशक्त तरीके से प्रस्तुत करेंगे और न्याय सुनिश्चित करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने नौकरी दो, पलायन रोको यात्रा का आयोजन किया था, जिसमें राज्य भर में युवाओं को रोजगार देने और पलायन रोकने की मांग को प्रमुखता दी गई थी। अब न्याय संवाद यात्रा के माध्यम से कांग्रेस राज्य में न्याय, अधिकार और रोजगार के मुद्दों को एक नई धार देने की तैयारी में है। बिहार में कांग्रेस अपनी सक्रियता बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। कन्हैया कुमार जैसे युवा नेता के नेतृत्व में पार्टी राज्य के युवाओं और मजदूर वर्ग को जोड़ने का प्रयास कर रही है। ऐसे में न्याय संवाद यात्रा से कांग्रेस को राज्य में नए सियासी समीकरण बनाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

झांसी में रील बनाने के लिए 30 फीट से बांध में कूदा युवक, दोनों पैर टूटे; बोला- ‘अब कभी स्टंट नहीं करूंगा’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱झांसी में रील बनाने के लिए 30 फीट से बांध में कूदा युवक, दोनों पैर टूटे; बोला- ‘अब कभी स्टंट नहीं करूंगा’ झांसी: सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए स्टंट करना झांसी के एक युवक को भारी पड़ गया। रक्सा थाना क्षेत्र के पहूज बांध में 32 वर्षीय युवक […]

MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें इंदौर। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर सिंहस्थ के मद्देनजर महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था […]