PM Modi released postage stamp and coin of Rs 525 on Mirabai

पीएम मोदी ने जारी किया मीराबाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्‍होंने सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्‍मभूमि‍ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे, जहां अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने उनका स्वागत क‍िया। मीराबाई जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने मीराबाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी किया। पीएम मोदी जन्मस्थान पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। यहां से पीएम मोदी ब्रज रज उत्सव में पहुंचे। यहां पर सांसद हेमा मालिनी ने उनका स्वागत किया। इससे पहले पीएम मोदी के मथुरा आने पर सीएम योगी ने अगवानी की। उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं। पीएम मोदी ने संत मीराबाई की स्मृति में डाक टिकट और सिक्का का विमोचन किया। विशेष सिक्का कई धातुओं के मिश्रण से बना है। 525वीं जयंती पर सिक्के की कीमत भी 525 रुपए रखी गई है। इस दौरान मीराबाई की जीवन पर एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। सांसद के रूप में दस साल से मैंने भी विकास किया, अभी कुछ बाकी है। ब्रज से बढ़कर कोई धाम नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं जबसे यहां सांसद बनकर आई हूं तब से मैंने देखा है कि बहुत से साधू-संतों के स्थल बने हैं, लेकिन मीराबाई के बारे में कहीं कुछ नहीं है। मैंने पीएम मोदी से अपना दुख प्रकट किया तो उन्होंने तुरंत इस बात को माना और आज मीराबाई के लिए यह समारोह हो रहा है।

×
Date : 24 November 2023 Posted By : EDITOR
पीएम मोदी ने जारी किया मीराबाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]