PM Modi said, the BJP-NDA will score a hat-trick Assam

PM मोदी ने कहा, असम में कांग्रेस को हराकर बीजेपी-एनडीए जीत की हैट्रिक लगाएंगे

PM मोदी ने कहा, असम में कांग्रेस को हराकर बीजेपी-एनडीए जीत की हैट्रिक लगाएंगे

दिल्ली में बैठे शाही परिवार के घोषित युवराज हार की सेंचुरी बनाएंगें

बरपेटा। बीजेपी के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के बरपेटा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने अमस की जनता को विश्वास दिलाया है कि इस बार असम में भाजपा-एनडीए की हैट्रिक लगेगी और दूसरा काम, कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार जो दिल्ली में बैठे हैं, उनकी हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड भी असम के लोग ही बनवाएंगे।
पीएम मोदी ने असम के सुनहरे भविष्य को लेकर अपना विजन पेश कर कहा कि पिछला दशक राज्य को डर, अस्थिरता और भ्रष्टाचार से बाहर निकालने के लिए समर्पित था। लेकिन हमारा लक्ष्य असम में राज्य के संसाधनों का सही उपयोग कर विकास की गति तेज करना और वहां की सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान को विश्व पटल पर ले जाना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस का विजन हमेशा छोटा रहा है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी का पूरा ध्यान शॉर्ट-टर्म फायदे और करप्शन पर केंद्रित था। उन्होंने कहा कि इस बार का हर वोट विकसित असम और विकसित भारत की नींव को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2029 के आम चुनाव में संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण होगा, असम की महिलाओं को सभी दलों से आग्रह करना चाहिए ताकि विधेयक का पारित किया जाना सुनिश्चित हो सके। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के लोग नेशन फर्स्ट के मंत्र के साथ मां भारती की सेवा में पूरी तहर से समर्पित हैं। उनका संकल्प आत्मनिर्भर भारत बनाने का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर नहीं जाती। जबकि बीजेपी सरकार, साफ नीयत से जनता को बताती है कि हमारी सरकार ने जनता की सेवा के लिए क्या किया। पीएम मोदी ने कहा, 2014 के पहले के 10 वर्षों में जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब देश के धान किसानों को एमएसपी के सिर्फ 4 लाख करोड़ रुपए मिले थे। लेकिन 2014 के बाद के 10 वर्षों में धान किसानों को हमारी सरकार ने 16 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। इस बात से साफ है कांग्रेस कभी धान किसानों का भला नहीं कर सकती। 2013 में जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब धान का एमएसपी मात्र 1,300 रुपए/ क्विंटल था। आज धान का एमएसपी करीब 2,370 रुपए/ क्विंटल है और असम की भाजपा सरकार अपनी तरफ से भी इसमें वृद्धि करती है। महिला आरक्षण को लेकर पीएम मोदी ने कहा, विकसित भारत बनाने के लिए विधानसभा में और संसद में महिलाओं की भूमिका हो, ये बहुत जरूरी है, इसलिए हमारी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था। इसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तय हुआ है। देश की बहन बेटियों ने 40 साल तक इसका इंतजार किया है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर पाकिस्तान के विचारों से संबंध रखने का आरोप लगाकर कहा कि विपक्षी दल के राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी रवैये की वजह से पाकिस्तान को बार-बार इसकी कीमत चुकानी पड़ी है। पीएम मोदी ने दावा किया कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तान के पक्ष में रुख अपनाया था। उन्होंने रक्षा और शासन व्यवस्था के क्षेत्र में पार्टी के व्यापक रिकॉर्ड की आलोचना को दोहराया। प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाकर कहा कि इस तरह के रुख ने ऐतिहासिक रूप से राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान को प्रोत्साहन दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60—65 साल के राज में हमारे आदिवासियों के साथ सबसे बड़ा अन्याय किया है। सबसे ज्यादा गरीबी आदिवासी क्षेत्रों में रही, हिंसा की बम बंदूक की सबसे बड़ी समस्या आदिवासी क्षेत्रों में रही। देश के आदिवासी समाज को कांग्रेस ने यही सब दिया। जबकि अब कांग्रेस खुलकर घुसपैठियों का साथ दे रही है। कांग्रेस, ने अमस में अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रही है। कांग्रेस असम में ऐसा कानून बनाने की बात भी कर रही है, इसके बाद घुसपैठिया शब्द कहने पर जेल होगी। कांग्रेस, कानून में ही घुसपैठियों को पीड़ित घोषित कर देगी। यहां की जो मूल संतानें हैं, जो जनजातियां हैं उन पर जेल का खतरा मंडरा रहा होगा। हर इंटरव्यू में, अपने भाषण में कांग्रेस के बड़े बड़े नेता इसतरह असम विरोधी कानून की चर्चा कर रहे हैं। इसलिए भाजपा को दिया गया आपका वोट असम को सुरक्षा देगा, असम की पहचान बचाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]

राम मंदिर चोरी: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन कार्यवाहक महासचिव नियुक्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राम मंदिर चोरी: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन कार्यवाहक महासचिव नियुक्त अयोध्या । राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हुई पहली महत्वपूर्ण बैठक में बड़े फैसले हुए हैं। ट्रस्ट ने महासचिव […]