जीत का परचम लहराने के बाद PM मोदी ने किया जनता का शुक्रिया - Update Now News

जीत का परचम लहराने के बाद PM मोदी ने किया जनता का शुक्रिया

 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव मुकम्मल होने के बाद आज नतीजों का ऐलान किया गया है, जिसमें अगर पंजाब को परे कर दिया जाए, तो बकाया सियासी सूबों में बीजेपी ने अपने नाम का विजयी पताका फहराया है। उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में तो बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। राजनीतिक इतिहास के मुताबिक, 37 साल बाद पहली मर्तबा बीजेपी का कोई नेता दूसरी मर्तबा सीएम की कुर्सी पर काबिज होने में सफल रहा है। जिसे लेकर बीजेपी में मौजूदा वक्त में खुशी की लहर है। तमाम विरोध दलों के दुष्प्रचार के बावजूद भी बीजेपी के करिश्माई चुनाव प्रचार के आगे कोई टिक नहीं पाया। वहीं, बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, जहां उनके भव्य स्वागत की तैयारी की तैयारी की गई है। उधर, बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी के इतर पार्टी के अन्य दिग्गज नेता भी मुख्यालय पहुंचे हैं। वहीं, जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में चार बार नरेंद्र मोदी को प्रदेश की जनता ने लगातार अपना आशीर्वाद दिया है। 2014 लोकसभा में प्रचंड जीत हासिल हुई थी, 2017 में प्रदेश की जनता ने आशीर्वाद दिया था। 2019 में जनता ने फिर से लोकसभा में आशीर्वाद दिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नटराज थीम पर केन्द्रित अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया संबोधित सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खजुराहो नृत्य […]

19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित मुंबई । करीब दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। 19 साल बाद उनकी वापसी को लेकर देशभर के म्यूजिक लवर्स में […]