ALTBalaji’s : ऑल्ट बालाजी के थ्रिलर शो बेकाबू 2 में पॉलमी दास - Update Now News

ALTBalaji’s : ऑल्ट बालाजी के थ्रिलर शो बेकाबू 2 में पॉलमी दास

आसान किरदार नहीं है बिदिता का, काफी वर्कशॉप करने के बाद ढल पाई किरदार में : ऑल्ट बालाजी के साइको थ्रिलर शो बेकाबू 2 के बारे में पॉलमी दास ने यह बताया

1. शो के बारे में बतायें ?

ऑल्ट बालाजी के नए वेब सीरीज बेकाबू 2 की कहानी, वहीं से शुरू होगी, जहाँ से खत्म होती है। यह एक साइको थ्रिलर शो है, जिसमें एक युवा लेखिका अनायशा होती है, जिसे रातोंरात अपनी लिखे उपन्यास के लिए सफलता मिलती है। लेकिन उसने यह किताब लोगों को धोखे देकर लिखी है, ईमानदारी से नहीं । इस सीरीज की खास बात यह है कि इसके हर एक किरदार के दिमाग में कोई न कोई इरादा जरूर चल रहा है। किसी को भी नहीं पता है कि कौन किसके पीछे है, कौन किसे खुश नहीं देखना चाहता है। इस शो की यूएसपी यही है कि शो अच्छी तरह से ऑडियंस को बांधे रखती है।
2.आपके किरदार के बारे में बताएं ?
बिदिता को एक शब्द में परिभाषित किया जाये तो, वह काफी रहस्यमयी किरदार है । बिदिता एक प्रतिभाशाली लेखिका हैं, जिसके पीठ पीछे अनायशा साजिश रचती रहती है। वह इस बात से जूझती रहती है और परेशान रहती है। लेकिन वह भी दृढ़ निश्चय करती है कि वह अनायशा को सबक सीखा के रहेगी और इसके लिए, वह अनायशा के पूर्व प्रेमी कियान के साथ हाथ मिलाती है और दोनों मिल कर अनायशा सबक सिखाते हैं।
3.आपने बिदिता के किरदार के लिए किस तरह से तैयारी की ?
बिदिता का किरदार काफी मल्टी लेयर्ड है और इसे मुझे बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ निभाना पड़ा है। ऐसे में इस किरदार को निभाने के लिए मैंने कुछ वर्कशॉप्स किये, ताकि मैं किरदार में पूरी तरह से ढल पाऊं। मुझे इसमें शो के क्रू ने काफी मदद की और मुझे यह भी ख़ुशी है कि मैं इस किरदार को सहजता के साथ निभा पायी।
4.सीजन 2 को लेकर आप कितनी उत्साहित हैं ?
मैं काफी उत्साहित हूँ, क्योंकि पहले सीजन को ही युवा दर्शकों का काफी प्यार मिला। ऐसे में इस बार भी मुझे वहीं उम्मीद है। सीजन 2 उससे भी और अच्छा बना है। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूँ कि आख़िरकार यह शो दर्शकों को किस तरह से पसंद आता है।
5.क्या आपको लगता है कि ओटीटी प्लैटफॉर्म्स ही अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का भविष्य होगा ?
इसमें कोई संदेह नहीं कि ओटीटी प्लैटफॉर्म्स अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का भविष्य बन चुका है। और जैसे-जैसे ये प्लैटफॉर्म्स बढ़ रहे हैं, इन पर कई जॉनर की कहानियां अब दर्शकों को देखने को मिल रही हैं। फ़िलहाल जिस तरह का माहौल है, मुमकिन है कि आनेवाले समय में दर्शक केवल ओटी टी देखना ही पसंद करेंगे, क्योंकि इसे वे आराम से अपने घर में बैठ के देख सकते हैं। इसपर जिस तरह के अलग-अलग तरह का कंटेंट आ रहा है और जिस तरह से ऑडियंस बढ़ रही है, डिजिटल प्लैटफॉर्म्स अब हर किसी के लिए न्यू नॉर्मल बन चुके हैं ।
6 . अपने को-स्टार्स के साथ काम करने का आपका अनुभव कैसा रहा ?
मुझे सबके साथ काम करके बेहद मजा आया, मेरा सभी के साथ ऑफ़ कैमरा अलग इक्वेशन रहा। सभी बेहद शानदार, प्यारे, टैलेंटेड हैं और सभी का भविष्य बेहद अच्छा है और सभी अपने टैलेंट के अनुसार चमकेंगे भी। इन सबको अच्छे मौके मिलने वाले हैं, क्योंकि ये सभी बहुत मेहनती भी हैं।
7 . शो को लेकर आपकी क्या उम्मीदें हैं ?
दर्शक इसे किस तरह से लेंगे, ये मैं नहीं जानती, लेकिन बतौर एक्टर मैं इतना कह सकती हूँ कि मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया है। मैं बिल्कुल चाहती हूँ कि शो अच्छा करे और दर्शकों के जेहन में यह ज़िंदा रहे और मुझे उम्मीद है कि शो उन्हें जरूर पसंद आएगा । हमने अपना 100 प्रतिशत दिया है और हमने ये सब बेहद सीमित यूनिट्स के साथ, सावधानी बरतते हुए और पूरी टीम एफर्ट्स के साथ शूट किया है।
8. आप वह कौन सा एक मेसेज या संदेश है, जो शो के माध्यम से अपने दर्शकों को देना चाहेंगी ?
हम अपने शो से यही दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं कि कभी भी आपका जो लक्ष्य है, वह इस कदर नहीं होना चाहिए कि आपको दूसरों को नीचे गिराते हुए आगे बढ़ाने की जरूरत पड़े। एक इंसान को हमेशा अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए और खुद पर काम करना चाहिए। दूसरों को माफ़ करने से ज्यादा जरूरी है कि पहले खुद को माफ़ किया जाये।
9 . कोविड के बाद शूट करने का अनुभव कैसा रहा ?
कैमरे पर वापस लौट कर मैं बेहद खुश थी। मुझे ऐसा महसूस हुआ, जैसे मेरी घर वापसी हुई है। मेकर्स ने वैसे सारे गाइडलाइंस सेट फॉलो किया। एक्टर्स को लेकर वे बेहद सतर्क थे। एक्टर्स भी पूरे सतर्क रहे। सेट पर काफी कम लोग और सभी ने मास्क पहन कर ही काम किया। हर जगह सैनेटाइजर की बोतल और स्प्रे थी ही। यह एक अलग ही अनुभव रहा। लेकिन मैं भी फिर उसमें अभ्यस्त हो गई थी। यह सबके लिए न्यू नॉर्मल वाली बात हो गई है।
10. आपने शूटिंग के दौरान क्या-क्या सावधानी बरती ?
यह एक चैलेंज की तरह था, इतनी सारी पाबंदियों के साथ काम करना। लेकिन गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए, मैं अपने साथ सैनेटाइजर,

×
Date : 23 March 2021 Posted By : EDITOR
ALTBalaji’s : ऑल्ट बालाजी के थ्रिलर शो बेकाबू 2 में पॉलमी दास
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

John Papsidera to Mukesh Chhabra: The Casting Directors Behind Some of 2026’s Biggest Blockbusters

📰 Generate e-Paper Clip John Papsidera to Mukesh Chhabra: The Casting Directors Behind Some of 2026’s Biggest Blockbusters Mumbai: Hollywood and Bollywood, both defined the cinematic world in 2026. From spy action thrillers to gangster dramas, the audiences were offered a range of peak cinematic marvels that made them come back to it. Bringing definition […]

Do Bhai, Dono Tabahi! Shahid Kapoor, Ishaan Khatter and Mira Rajput Bring the Diwali Dhamaka to The Great Indian Kapil Show

📰 Generate e-Paper Clip Do Bhai, Dono Tabahi! Shahid Kapoor, Ishaan Khatter and Mira Rajput Bring the Diwali Dhamaka to The Great Indian Kapil Show ~ From setting the floor on fire with ‘Zingaat’ to spilling family secrets, Shahid and Ishaan turn up the madness as they made their first-ever appearance together with Mira Rajput […]