Premanand Maharaj Health Deteriorates Padayatra

प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा और दर्शन अनिश्चितकाल तक स्थगित

प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा और दर्शन अनिश्चितकाल तक स्थगित

मथुरा । मथुरा जिले के वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी बहुप्रतीक्षित पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। इसके साथ ही, उनके एकांतिक दर्शन भी फिलहाल बंद हैं, जिससे देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं में गहरी मायूसी छा गई है। रविवार देर रात बड़ी संख्या में भक्त महाराजजी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे थे, लेकिन रोजाना की तरह तड़के 3 बजे प्रेमानंद महाराज अपनी पदयात्रा पर नहीं निकले। उनकी अनुपस्थिति में, आश्रम के शिष्यों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को यह दुखद जानकारी दी। शिष्यों ने बताया कि महाराज जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर पूर्ण आराम करने को कहा गया है।
बात दें कि प्रेमानंद महाराज पिछले 21 वर्षों से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं और स्वास्थ्य में आई यह अचानक परेशानी इससे संबंधित है। भक्तों से सड़क किनारे भीड़ न लगाने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई, जिसके बाद हजारों श्रद्धालुओं को बिना दर्शन किए ही लौटना पड़ा। केली कुंज आश्रम की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पदयात्रा और दर्शन दोबारा कब शुरू हो सकते है। महाराजजी के दर्शन न होने से भक्त भावुक नजर आए और सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। संत प्रेमानंद महाराज रोजाना तड़के केली कुंज आश्रम से लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर सौभरी वन जाते हैं। उनकी इस पदयात्रा में शामिल होने और दर्शन पाने के लिए सामान्य दिनों में भी करीब 20 हजार श्रद्धालु उमड़ते हैं। प्रेमानंद महाराज का जन्म यूपी के कानपुर जिले के अखरी गांव में अनिरुद्ध कुमार पांडे के रूप में हुआ था। उन्होंने 13 साल की उम्र में संन्यास ले लिया था। आज उनके लाखों अनुयायी हैं, जिनमें क्रिकेटर विराट कोहली, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, अभिनेता आशुतोष राणा, हेमा मालिनी, गायिका मीका सिंह सहित कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हैं। उनके सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

इंडोनेशिया से आने-जाने वाली उड़ानें फिर शुरू हुईं, ज्वालामुखी फटने के कारण बंद रखने पड़े थे एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंडोनेशिया से आने-जाने वाली उड़ानें फिर शुरू हुईं, ज्वालामुखी फटने के कारण बंद रखने पड़े थे एयरपोर्ट जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और आस-पास के इलाकों में आने-जाने वाली उड़ानें मंगलवार को फिर से शुरू हो गईं। ज्वालामुखी फटने से निकली राख के कारण दो दिनों तक एयरपोर्ट बंद रखने […]

‘फाइबर से ग्लोबल मार्केट तक बिछेगा नेटवर्क, यूपी बनेगा टेक्सटाइल का वैश्विक हब’, लखनऊ में बोले सीएम योगी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘फाइबर से ग्लोबल मार्केट तक बिछेगा नेटवर्क, यूपी बनेगा टेक्सटाइल का वैश्विक हब’, लखनऊ में बोले सीएम योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विरासत, हुनर व युवा शक्ति यूपी की सबसे बड़ी ताकत है। यूपी का मतलब ‘अल्टीमेट पोटेंशियल’ है। उत्तर प्रदेश के पास मानव संसाधन, उद्योग, उद्यमिता […]